मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा फेज-2 पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 8702.89 लाख की लागत से वार्ड 5,9,12,17,22,36,57,58 व 62 मे जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी चौराहे होते हुए बोनेर कट तक 5.200 किलोमीटर लम्बी सड़क को शहर की वर्ल्ड क्लास सड़क के रूप में बनाये जाने के लिए सड़क निर्माण कार्य बीते 10 दिसंबर 2025 को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के शुभारंभ के साथ इस सड़क के निर्माण शुरू किया गया था।
सीएम ग्रिड योजनांतर्गत लगभग 5 किलोमीटर वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस नौरंगाबाद पुल से बोनेर कट तक सड़क निर्माण जिसमे सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, नाला निर्माण के साथ साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत आपूर्ति/केबिल अंडरग्राउंड) को कराया जाना है। गुरुवार अपरान्ह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और एजेंसी को तत्काल तेजी से निर्माण कार्य को कराये जाने के लिए कहा।
मौके पर नगर आयुक्त ने एजेंसी के मैनेजर को निर्देश दिए कि अगले 5 दिनों निर्माण तकनीकी स्टाफ, लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्य में प्रगति न होने, मानक गुणवत्ता और तकनीकी लैब आदि साइड पर नहीं बनाई जाती है, तो कंपनी के विरुद्ध ₹5 लाख प्रतिदिन की दर से जुर्माना वसूला जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत इस सड़क के निर्माण वर्ल्ड क्लास की सड़कों की तरह किया जाएगा इस सड़क के निर्माण को एक्सप्रेस वे की तरह धूल रहित बनाने का रहेगा। 21 मीटर चौड़ी सड़क होगी जिसमें डिवाइडर और इंटरलॉकिंग सेफ होल्डर स्पेस होगा, लगभग दोनों साइड 2.5-2.5 मीटर की फुटपाथ होगी, पार्किंग की व्यवस्था की दृष्टिगत 5 से 7 मीटर ग्रीन स्पेस को डेवलप किया जाएगा जहां आवश्यकता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी इसके साथ-साथ लगभग 2.5 चौड़ा नाला बनाया जाएगा। आधुनिक सुख सुविधाओं और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत इस सड़क को वर्ल्ड क्लास सड़कों में गिना जाएगा इस सड़क पर आधुनिक सुविधाओं के क्रम में स्ट्रीट लैंप, स्ट्रीट फर्नीचर, रोड सेफ्टी के उपकरण जगह-जगह साइनेज और कूड़ेदान लगाने के साथ-साथ मल्टी डक के माध्यम से अंडरग्राउंड केबलिंग की जाएगी

