NEW English Version

अदाणी ग्रुप ने देश के शीर्ष बिजनेस स्कूलों के लिए 24 फुली-फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा

अदाणी ग्रुप ने समावेशी नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अदाणी एक्सेलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम (एएएलपी) 2025–27 बैच के तहत देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों के छात्रों के लिए 24 फुली-फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा की है। ये स्कॉलर देश के शीर्ष संस्थानों आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम कोलकाता, आईआईएम लखनऊ और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से चुने गए हैं। इन छात्रों को अहमदाबाद स्थित ग्रुप मुख्यालय में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के मैनेजिंग डायरेक्टर और अदाणी सीमेंट के डायरेक्टर करण अदाणी ने औपचारिक रूप से सम्मानित किया।

एएएलपी स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली मैनेजमेंट छात्रों को आर्थिक बाधाओं से मुक्त करना है, जिनमें नेतृत्व क्षमता है। चयन एक सख्त मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता और आर्थिक जरूरत दोनों को महत्व दिया जाता है, ताकि प्रतिभा को पृष्ठभूमि की सीमाओं से ऊपर अवसर मिल सके। इस अवसर पर छात्रों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए करण अदाणी ने कहा, “यह सिर्फ स्कॉलरशिप प्रोग्राम नहीं, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता है। अदाणी ग्रुप का मानना है कि प्रतिभा हर जगह होती है, लेकिन अवसर हर किसी को नहीं मिलता। ये छात्र अपनी मेहनत और योग्यता से यहां तक पहुंचे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन मिले ताकि वे भारत के अगले विकास चरण का नेतृत्व कर सकें।”

2025–27 बैच भारत की उभरती नेतृत्व क्षमता की विविधता और गहराई को दर्शाता है। इसी बैच में शामिल आईआईएम कोलकाता के एमबीए छात्र आनंद बाबू कामिनेनी ने जेईई, कैट और यूपीएससी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में शीर्ष 0.1% में स्थान हासिल किया। आंध्र प्रदेश के एक छोटे गांव से आने वाले आनंद की यात्रा इस बात का उदाहरण है कि अवसर मिलने पर प्रतिभा किस तरह आगे बढ़ सकती है। आईआईएम लखनऊ के आयुष श्रीवास्तव ने 500 से अधिक इंजीनियरों को जटिल ऑयल और गैस सिस्टम में प्रशिक्षण दिया है और यूरोप के ऑफशोर ऑपरेशंस में महत्वपूर्ण तकनीकी अपग्रेड का नेतृत्व किया है। इसके अलावा, आईआईएम कोलकाता की मधु गुप्ता, जिन्होंने बड़े ऑपरेशनल टीमों का नेतृत्व किया है, और कनव बंसल, जिनके शुरुआती करियर के योगदान से महत्वपूर्ण वित्तीय परिणाम हासिल हुए, जैसे स्कॉलर भी इस बैच का हिस्सा हैं।

एएएलपी के तहत छात्रों को सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री एक्सपोजर, मेंटरशिप और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर व बिजनेस प्लेटफॉर्म पर काम करने का अनुभव भी मिलता है, जिससे उनकी पढ़ाई और वास्तविक काम के बीच मजबूत जुड़ाव बनता है।

भारत के तेज विकास के इस दौर में एकेडमिक संस्थानों और उद्योग के बीच सहयोग नेतृत्व क्षमता निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एएएलपी के माध्यम से अदाणी ग्रुप ऐसे भविष्य के नेताओं को तैयार करना चाहता है, जो उत्कृष्टता, जिम्मेदारी और अवसर के साथ देश के विकास में योगदान दें। 2025–27 स्कॉलरशिप बैच एएएलपी के निरंतर विस्तार का प्रतीक है, जहां सपनों को अवसर मिलता है और व्यक्तिगत उपलब्धियां देश की सामूहिक प्रगति का आधार बनती हैं।

Muskan Singh

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »