NEW English Version

होली पर चाक चौबंद इतिज़ामों की नगर निगम ने कसी कमर

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने होली के अवसर पर शहर में नगर निगम व्यवस्थाओ को समय से व बेहतर ढंग से कराये जाने के लिए सभी साफ सफाई, पेयजलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, निर्माण विभाग के अधीनस्थों के साथ नगर के रामघाट रोड, स्वर्ण जयंती नगर, रमेश विहार, एटा चुंगी बाईपास नोरंगाबाद, अचल ताल, आगरा रोड, सासनी गेट, रेलवे रोड खैर रोड का निरीक्षण करते हुए अपने सभी अधीनस्थों को होली पर सफाई, पेयजल व पथ प्रकाश गड्ड मुक्ति की व्यवस्थाओं को तत्काल कराये जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने अधीनस्थों से कहा है कि व्यवस्थाओं में लापरवाही किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जायेगी नगर आयुक्त ने होली की संवेदशीलता को देखते हुये अधीनस्थों को मुख्यालय पर ही रहने की नसीहत भी दी है।

ये रहेगी व्यवस्था

नगर आयुक्त ने होली पर नगर निगम व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये अपने सभी अधीनस्थों को होलिका दहन, धूल,  बिहारी जी की शोभायात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का टोला में नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं समय से कराये जाने के निर्देश दिये है। नगर निगम इंतिज़ामों के लिये 04 सेक्टर बनाये गये है प्रत्येक सेक्टर में 01 जोनल, 01 सह जोनल,  445 सामान्य कर्मचारियों व लगभग 1000 सफाई कर्मचारी 80 टेम्पो ड्राईवर 04 जेसीबी, 40 फॉगिग मशीन, 04 कैटल क्रैचर, 06 बॉबकट वाहन, 04 स्काई लिफ्ट, 04 सीवर जैटिंग मशीन, 1 एंटी स्मोक सहित 40 त्वरित एक्शन टीमें बनायी है  व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित आई ट्रिपल सी कंट्रोल रूम को 1533 को 24 घंटे एक्टिव कर दिया गया है।

एकीकृत कंट्रोल रूम बनाया

नगर आयुक्त ने बताया कि होली की संवदेनशीलता व शांति व्यवस्था को देखते हुये पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग के लिये पुलिस कंट्रोल रूम में परम्परागत बनाये जाने वाले एकीकृत कंट्रोल रूम के लिये दानिश हैदर नकवी को नोडल अधिकारी नामित करते हुये राउण्ड दा क्लाक स्टाफ तैनात कर दिया गया है।

पेयजल व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रचलित परम्परा के अनुसार होली दहन के दिन मुख्य बाजारों जयगंज अचल ताल, रेलवे रोड महावीर गंज फूल चौराहा, बड़ा बाजार, सासनीगेट रामघाट रोड सेंटर पाइंट, कनवरी गंज आदि क्षेत्रों के दुकानदारों द्वारा अपरान्हः में अपनी दुकाने बंद करके टेसू और फूलों से रंग बनाकर होली खेली जाती है। जिसके लिये दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे टैसू के फुल का रंग बनाने के लिये बड़े-बड़े ड्रम व बर्तन रखे जाते है जिनमें टैंको से पानी भरने की व्यवस्था, होली पर पेयजल की निरंतर सप्लाई व टैंकरो में पानी भरकर रखने के लिये महाप्रबध्ंक(जल) पी.के श्रीवास्तव को दायित्व सौपा गया है।

सफाई व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के बढ़े हुये सभी पार्षद वार्डों सम्पूर्ण महानगर में होली दहन स्थल, प्रमुख बाजारों, चौराहो पर सफाई के लिये सुबह-8 बजें से सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने, नालियों की तलीझाड़ सफाई कराने सुबह व अपरान्ह में प्रमुख चौराहों बाजारों, होली दहन, धार्मिक स्थल पर विशेष सफाई कराये जाने के साथ-साथ रात्रि में नाइट स्वीपिंग कराये जाने के लिये  प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी को दायित्व सौपा गया है।

पेयजल आपूर्ति का समय

नगर आयुक्त ने बताया कि होली पर प्रातः 6 बजें से 8 बजें तक तथा अपरान्हः में 12 से 1.30 बजें तक पेयजल आपूर्ति पूर्ण क्षमता से कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। विद्युत आपूर्ति में बाधा होने की स्थिति में जलकल प्रागंण में 30 टैंकर त्वरित मूवमेंट के लिये भरवाकर रखे गये है

पथ प्रकाश व्यवस्था

होली के अवसर पर होली दहन स्थल, चौराहों व धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रकाश बिन्दुओं के प्रयोज्जलित होने के लिये प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश अजय कुमार सक्सेना को पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। 

निर्माण व्यवस्था

नगर आयुक्त ने बताया कि  होली के अवसर पर होली दहन स्थल, चौराहों व धार्मिक स्थलों के आस-पास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत/गडडा भराने के लिये पूर्ण रूप से मुख्य अभियंता वी.के. सिंह  पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगे।

आवारा पशुओं की रोकथाम

आवारा पशुओं का विचरण पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा सिविल लाइन व शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिये पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा 8755348598 के नेतृत्व में 02-02 कैटल कैचर 25 लेबर कर्मचारियेां की 04 टीमें शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर और जुर्माना वसूलेगी ।

*नगर आयुक्त ने बताया नगरीय क्षेत्र में होली के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा के सम्भावित रूट/मार्ग को नगर निगम की व्यवस्थाओं के मद्देनजर 4 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक  सेक्टर में एक सेक्टर/ नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है। सेक्टर/ज़ोनल अधिकारी 1-तपस्या यादव, सेक्टर/ज़ोनल अधिकारी 2-बेचन सिंह, सेक्टर/ज़ोनल अधिकारी 3-विशाल सिंह, सेक्टर/ज़ोनल अधिकारी 4-वीर सिंह।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगरीय क्षेत्र में होली की परम्परागत व्यवस्थाओं को नगर निगम पिछले साल से और बेहतर कराये जाने के लिये प्रयासरत है होली  पर व्यवस्थाओं को चौलेंज के रूप में लिया गया है और बेहतर से बेहतर इंतजाम कराने के लिए नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी पूर्ण मनोयोग के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »