बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित समारोह में समाजसेवी सुनीता सिंह को सम्मानित किया गया। स्थानीय जल संसाधन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता रोशन सिंह शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि समाज सेवा एवं विभागीय कार्यों में उत्कृष्टता के साथ कार्य संपादन करने के परिप्रेक्ष्य में सुनीता सिंह को जिला महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती किरण ने सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पर पत्र प्रदत्त किया गया। श्रीमती सुनीता सिंह ने इसके पूर्व निर्वाचन विभाग द्वारा की जा रही है एसआईआर कार्य में बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धियां व कार्य उत्कृष्ट हासिल करी थी, जिस पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया है। वहीं सुनीता सिंह द्वारा समाज सेवी संस्था”हितार्थ एक सेवा” द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं। सुनीता सिंह द्वारा खासकर महिलाओं व बच्चों के हेतु व सहयोग कार्य क्षेत्र में विशेष कार्य किया जा रहा है। समारोह में जिला महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, अधिकारीगण व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं सहित अनेक गणमान्य जन शामिल थे। एवी के न्यूज सर्विस