NEW English Version

बेलगहना पुलिस की सूझबूझ से बची जान

खोजी डॉग ‘विमला’ ने दो दिन से लापता व्यक्ति को जंगल से सुरक्षित निकाला

बिलासपुर। जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और खोजी डॉग ‘विमला’ की अद्भुत सूझबूझ ने एक संभावित अनहोनी को टाल दिया। दो दिन से लापता एक व्यक्ति को घने जंगलों के बीच अचेत अवस्था में खोज निकालने की इस सफल कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी डॉग स्क्वाड की कार्यकुशलता की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डांड बछाली निवासी 48 वर्षीय तरुण सिदार 19 फरवरी 2026 की सुबह खेत जाने के लिए घर से निकले थे, किंतु देर रात तक वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने अगले दिन आसपास खोजबीन की। पता चला कि उन्हें आखिरी बार ग्राम तुलुफ के खेत में अपने साथियों के साथ देखा गया था। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने बेलगहना चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी (कोटा) नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने संभावित स्थलों पर सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया।तलाशी के दौरान घटनास्थल के समीप तरुण सिदार की टोपी और चप्पल बरामद हुई। सुराग मिलने पर बिलासपुर से डॉग स्क्वाड को बुलाया गया। प्रशिक्षित पुलिस डॉग ‘विमला’ ने बरामद सामान को सूंघते ही जंगल की दिशा पकड़ी और पुलिस टीम को लगातार मार्गदर्शन करती हुई लगभग दस किलोमीटर दूर पहाड़ बछाली के घने जंगलों तक ले गई।कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने तरुण सिदार को अचेत अवस्था में जंगल के भीतर पाया। तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »