NEW English Version

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए नगर निगम में हुई एकदिवसीय कार्यशाला- 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नगर में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

अलीगढ़ : शासन के निर्देशों के क्रम में 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाई जाने के क्रम में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा इस अभियान को व्यापक जनसाधा के साथ संचालित किए जाने के क्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में एक आवश्यक बैठक नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और जनपद स्वास्थ्य विभाग के जिला मलेरिया अधिकारी की मौजूदगी में जवाहर भवन स्थित सभागार में संपन्न हुई.

बैठक की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव द्वारा की गई बैठक में ZSO रामानंद त्यागी, SFI डॉ. राम जी लाल, प्रकाश सिंह, केके सिंह, बिशन सिंह, योगेंद्र यादव, अर्बन एनवायरोटेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड एहसान सैफी, ऑपरेशन मैनेजर गोपाल गोयल, गौरव गुप्ता, मोहम्मद दिलशाद, उपेंद्र कुमार सिंह, योगेश चौधरी, अंसार, मनोज, मोनू दीवान, मयूर दीवान, हिमांशु मोहन, IEC हेड मोहम्मद फ़िरदौस रज़ा, सी एंड टी सुपरवाइजर टीम तथा IEC टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि नगर निगम अलीगढ़ द्वारा 1 अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रारंभ किया जाएगा, जिसके अंतर्गत मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव तथा जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है बल्कि जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखें।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी गंभीरता, समन्वय और समयबद्ध योजना के साथ चलाया जाए तथा प्रत्येक वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कि अभियान के दौरान विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें, ताकि शहर को संचारी रोगों से सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »