NEW English Version

दो दमदार कहानियाँ, एक शानदार वीकेंड; देखना न भूलें ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ का ज़ी एक्शन प्रीमियर 27 मार्च को और अनमोल सिनेमा पर ‘इमरजेंसी’ का प्रीमियर 28 मार्च को

इस वीकेंड तैयार हो जाइए एक ऐसे शानदार सिनेमाई सफर के लिए, जहाँ दो अलग अलग तरह की दमदार फिल्में लगातार दो दिनों में आपके टीवी स्क्रीन पर आने वाली हैं। एक तरफ पौराणिक भविष्यवाणी और भविष्य की जंग है, तो दूसरी तरफ देश के इतिहास का एक अहम् और मुश्किल दौर। ये वीकेंड हर सिनेमा प्रेमी के लिए खास होने वाला है।

देखिए अश्वत्थामा की कहानी और कल्कि अवतार का उदय, ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ के ज़ी एक्शन प्रीमियर में, शुक्रवार 27 मार्च शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर। जब दुनिया अंधेरे में डूब जाती है, तब कल्कि अवतार उम्मीद की एक किरण बनकर सामने आता है, जिसका उद्देश्य धर्म को फिर से स्थापित करना है। अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आते हैं, जो एक ऐसे अमर योद्धा हैं, जिन्हें हमेशा के लिए धरती पर भटकने का श्राप मिला है। दीपिका पादुकोण उस माँ के किरदार में हैं, जो कल्कि अवतार को जन्म देने वाली है। प्रभास भैरव के रोल में हैं, जो एक निडर योद्धा है और मुश्किल हालात में भी सच्चाई के लिए लड़ता है।

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जाती है। जबर्दस्त वीएफएक्स, शानदार विजुअल्स और पौराणिक कहानी को भविष्य के साथ जोड़कर ये फिल्म एक अलग ही अनुभव देती है। इसकी कहानी महाभारत के युद्ध के बाद शुरू होती है, जब श्रीकृष्ण अश्वत्थामा को श्राप देते हैं और वहीं से एक लंबी कहानी की शुरुआत होती है। बड़े युद्ध, भविष्य के शहर और हर फ्रेम इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाते हैं, जहाँ पुरानी कहानी और नए दौर की सोच एक साथ नजर आती है।

इसके बाद अगले ही दिन इस सिनेमाई सफर को आगे बढ़ाएगा ‘इमरजेंसी’ का अनमोल सिनेमा प्रीमियर, शनिवार 28 मार्च शाम 7:30 बजे। यह फिल्म 1975 के उस दौर को सामने लाती है, जब देश में इमरजेंसी लगी थी, लोकतंत्र पर रोक लग गई थी, आवाजें दबा दी गई थीं और देश एक मुश्किल मोड़ पर खड़ा था।

कंगना रनौत के निर्देशन और अभिनय से सजी ‘इमरजेंसी’ में वो देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आती हैं। फिल्म उस समय की राजनीतिक हलचल और उस दौर में उठी आवाजों को दिखाती है, जो दबाव और सेंसरशिप के खिलाफ खड़ी हुईं। फिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण के रोल में हैं, श्रेयस तलपड़े युवा अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आते हैं और मिलिंद सोमन सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाते हैं। इनके साथ महीमा चौधरी और दिवंगत सतीश कौशिक की यादगार परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। यह सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की ताकत और चुप्पी की कीमत को दिखाने वाली फिल्म है, जो आज भी उतनी ही असरदार लगती है।

तो तैयार हो जाइए एक जबर्दस्त वीकेंड के लिए, शुक्रवार 27 मार्च शाम 7:30 बजे देखें ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ सिर्फ ज़ी एक्शन पर और शनिवार 28 मार्च शाम 7:30 बजे देखें ‘इमरजेंसी’ सिर्फ अनमोल सिनेमा पर।

Muskan Singh

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »