NEW English Version

नगर निगम ने जीवनगढ़ व दुबे का पड़ाव कपड़ा मार्केट से हटवाया अतिक्रमण

सोमवार को नगर निगम द्वारा जीवनगढ़ व दुबे का पड़ाव पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जीवनगढ़ में जलनिकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने के कार्य में बाधक अवैध अस्थायी अतिक्रमण को हटवाते हुए सामान को सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में ज़ब्त किया गया। वही दुबे का पड़ाव पुल के नीचे कपड़ा मार्केट में आये दिन जाम व ट्रैफिक अव्यवस्था पर नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल व एसएफआई प्रकाश सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया व गंदगी करने वाले दुकानदारो के विरुद्ध जुर्माना वसूला करने की कार्रवाई की।

नगर आयुक्त ने कहा जो लोग सड़क, फुटपाथ, नाले नालियों पर सामान रखकर अथवा स्लैब डालकर अतिक्रमण किये हुए है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा एवं जुर्माना वसूला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »