NEW English Version

स्मार्ट सिटी मिशन से मिली बड़ी सौग़ात का कालीदह व पला में शुरू हुए अत्याधुनिक पम्पिंग स्टेशन

केंद्र सरकार व माननीय प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से संचालित बहुप्रतीक्षित स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना-2 के तहत पला एवं कालीदह पोखर क्षेत्र में निर्मित सम्पवेल तथा राइजिंग मेन के क्रियाशील होने से लगभग एक दर्जन से अधिक क्षेत्र की लगभग 5 लाख की आबादी को दशकों पुरानी जलभराव समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है।

गुरुवार को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित ड्रेनेज सिस्टम परियोजना के अंतर्गत वार्ड-28 कालीदह पोखर क्षेत्र में 8.64 एमएलडी क्षमता के सम्पवेल तथा वार्ड-7 नगला पला क्षेत्र में 5.76 एमएलडी क्षमता के सम्पवेल का महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों, नामित पार्षदों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत बटन दबाकर उद्घाटन किया।

दशकों से महेंद्र नगर एवं पला क्षेत्र के आसपास जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण किए हुए थी। इन दोनों बड़े पम्पिंग स्टेशनों के निर्माण से क्षेत्रीय नागरिकों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कालीदह पोखर परियोजना

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज परियोजना-II के अंतर्गत कालीदह पोखर क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु वार्ड-28 गंभीरपुरा क्षेत्र स्थित कालीदह पोखर पर 8.64 एमएलडी क्षमता का सम्पवेल निर्मित किया गया है, जिसका कैचमेंट एरिया लगभग 101 हेक्टेयर है। सम्पवेल पर 3 पम्पिंग प्लांट (2 वर्किंग + 1 स्टैंडबाय) स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक पम्प 25 एचपी क्षमता का है, जिसकी डिस्चार्ज क्षमता 3000 एलपीएम तथा हेड 23 मीटर है। इस पम्पिंग स्टेशन के संचालन से भगवान नगर, अवतार नगर, बिहारी नगर, गुरुधाम कॉलोनी, महेंद्र नगर, हनुमानपुरी, न्यू हनुमानपुरी, कालीदह रोड, बापू नगर, वैदिक विहार, बैंक कॉलोनी एवं प्रीमियर नगर सहित अनेक क्षेत्रों को जलभराव से राहत मिलेगी।

पला पोखर परियोजना

नगर आयुक्त ने बताया कि स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज परियोजना-II के अंतर्गत नगला पला क्षेत्र स्थित पला पोखर पर 5.76 एमएलडी क्षमता का सम्पवेल निर्मित किया गया है, जिसका कैचमेंट एरिया 46.3 हेक्टेयर है। यहां भी 3 पम्पिंग प्लांट (2 वर्किंग + 1 स्टैंडबाय) स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक पम्प 15 एचपी क्षमता का है, जिसकी डिस्चार्ज क्षमता 2160 एलपीएम तथा हेड 20 मीटर है इस सम्पवेल के माध्यम से नगला पला, पला साहिबाबाद, अवतार नगर, न्यू अवतार नगर, शिव शक्ति धाम, आजाद हिंद नगर, भदेसी फाटक क्षेत्र, गंगाधाम कॉलोनी, दक्ष कॉलोनी, विक्रांत नगर एवं भजन विहार सहित अनेक क्षेत्रों को जलभराव से राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि दोनों क्षेत्रों की प्रभावी जलनिकासी हेतु 2786 मीटर लंबाई में संयुक्त राइजिंग मेन बिछाने का कार्य भी पूर्ण किया गया है।

जलनिकासी व्यवस्था में होगा सुधार

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि दोनों नए पम्पिंग स्टेशनों के क्रियाशील होने से जलनिकासी व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। पहले जहां छर्रा अड्डा क्षेत्र में लगभग 10 एमएलडी क्षमता से जलनिकासी होती थी, वहीं अब क्षमता बढ़कर लगभग 130 एमएलडी तक पहुंच जाएगी। इसी प्रकार कालीदह क्षेत्र में पहले मात्र 0.5 एमएलडी क्षमता से जलनिकासी होती थी, जो अब बढ़कर 8 एमएलडी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले जिन क्षेत्रों में बारिश के बाद दो से तीन दिन तक जलभराव बना रहता था वहां अब मात्र दो से तीन घंटे में जलनिकासी संभव हो सकेगी। यह परियोजना नागरिकों को बड़ी राहत देने वाली साबित होगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि अब नगर निगम का मुख्य लक्ष्य अगले 3 से 4 सप्ताह के अंदर छर्रा अड्डा पुल के नीचे निर्माणाधीन पम्पिंग स्टेशन को भी क्रियाशील करना है जिससे शहर की जलनिकासी व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत कालीदह पोखर एवं पला क्षेत्र में निर्मित आधुनिक पम्पिंग स्टेशनों के शुभारंभ को अलीगढ़ शहर की जलनिकासी व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा वर्षों से जलभराव की समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में अब स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य हुआ है जिससे लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी।अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर निगम द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूर्ण कराना सराहनीय है।

महापौर प्रशान्त सिंघल ने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम की विकास परियोजनाओं को खुले मन से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है जिसके लिए अलीगढ़ शहर सदैव कृतज्ञ रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है। आने वाले समय में अलीगढ़ में विकास, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूर्ण होने जा रहे हैं। अलीगढ़ निरंतर स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़ की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पार्षद/नमित पार्षद विपिन चंचल वाल्मीकि, रश्मि माहौर, पवन गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, योगेंद्र पाल, अग्नलाल सेठी, छोटे लाल, सुमन देवी, योगेंद्र, वैद प्रकाश, नरेंद्र वार्ष्णेय, अरुण शर्मा, राजबहादुर सिंह, महावीर सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा एवं राजेश गुप्ता ‘गुड्डू’ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक  नगर निगम सीएनडीएस व कार्यदाही एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »