NEW English Version

मामू भांजा रेडियो मार्केट को मिलेगी जल्द जाम से निज़ात

शुक्रवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मामू भांजा रेडियो मार्केट का निरीक्षण कर स्थानीय दुकानदारों के साथ नगर निगम की समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मामू भांजा रेडियो मार्केट के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण व पार्किंग की बड़ी समस्या से नगर आयुक्त को अवगत कराया। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सभी दुकानदारों को अपनी परिधि में ही दुकान लगाने की नसीहत दी। नगर आयुक्त ने मामू भांजा रेडियो मार्केट व इसके आस पास के क्षेत्र में जगह जगह अगले 3 दिनों में 20-25 हाई रेगुलेशन/सर्विलांस कैमरे लगवाकर सभी कैमरों को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से इंटीग्रेट कराये जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने मामू भांजा में वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए दुकानदारों द्वारा मामू भांजा रेडियो मार्केट के अंदर मंदिर के सामने ट्रस्ट की बताई गयी भूमि को भी देखा। मौके पर नगर आयुक्त ने सभी दुकानदारों से कहा ट्रस्ट की ये भूमि वाहन पार्किंग के लिए उपयुक्त है यदि दुकानदार ट्रस्ट से पार्किंग हेतु भूमि उपलब्ध करा दे तो नगर निगम उक्त स्थल पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने पर विचार कर सकता है।

नगर आयुक्त ने मामू भांजा में पार्किंग की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए गांधी पार्क के निकट नगर निगम कॉम्प्लेक्स की अंडरग्राउंड पार्किंग को अगले 15 दिन में कब्जा मुक्त कराते हुए मामू भांजा के दुकानदारों के लिए पार्किंग शुरू करने का निर्णय लेते हुए संपत्ति विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मौके पर नगर आयुक्त ने मामू भांजा रोड के एक साइड नाले के अतिक्रमण पर तत्काल नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम को भेजकर इसकी पैमाइश व अतिक्रमण को चिन्हित करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने मामू भांजा रोड पर पार्किंग, जलनिकासी, चौड़ीकरण, सुंदरीकरण कार्य के लिए नगर निगम निर्माण विभाग, संपत्ति विभग और आर्किटेक्ट की टीम को संयुक्त भ्रमण करके ब्यूटीफिकेशन, नाला निर्माण, अतिक्रमण, पार्किंग की कार्ययोजना व प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मामू भांजा रेडियो मार्केट में क्षतिग्रस्त सड़क का संज्ञान लेते हुए निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल पैचवर्क शुरू कराने के निर्देश दिए। स्थानीय दुकानदारों ने मार्केट में लगने वाले जाम एवं अतिक्रमण की समस्या से नगर आयुक्त को अवगत कराया। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम अलीगढ़ द्वारा मामू भांजा मार्केट के निकट तांगा स्टैंड के पास दोपहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था आगामी महीनों में प्रारंभ कराई जाएगी, जिससे मार्केट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को काफी राहत मिलेगी।

मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को सभी पोलों पर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर उन्हें ऑटोमेशन प्रणाली से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मामू भांजा रेडियो मार्केट के दुकानदारों से बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए नगर निगम के यूजर चार्ज का समय से भुगतान करने के लिए कहा इस पर दुकानदारों ने आश्वस्त किया कि मामू भांजा मार्केट के सभी दुकानदार नगर निगम द्वारा निर्धारित यूजर चार्ज का समय से भुगतान करेंगे।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम अलीगढ़ शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। मामू भांजा मार्केट में सड़क, सफाई, पार्किंग अतिक्रमण एवं स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा ताकि व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सुगम एवं व्यवस्थित जनसुविधा मिल सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »