NEW English Version

देखिए ‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार 24 मई दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

मुंबई : हँसी, प्यार और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरे एक मजेदार सफर के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘दे दे प्यार दे 2’ अब अपने वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ, इस रविवार, 24 मई को दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर आने वाली है। कॉमेडी और ड्रामा का स्तर और बढ़ाते हुए, यह सीक्वल एक हल्की-फुल्की और मनोरंजक प्यार की कहानी पेश करता है, जिसमें माता-पिता को मनाने और उनकी मंज़ूरी पाने की कोशिश के दौरान कई मजेदार और अप्रत्याशित परिस्थितियाँ सामने आती हैं। जब प्यार परिवार की उम्मीदों से टकराता है, तो कहानी में ढेर सारी उलझनें, हँसी और जज़्बाती पल देखने को मिलते हैं। कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामे का यह शानदार मेल दर्शकों को घर बैठे एक मजेदार सिनेमाई अनुभव देने वाला है।

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘दे दे प्यार दे 2’ को टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, साथ ही लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, मीज़ान जाफरी, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता और गौतमी कपूर जैसे कलाकार नजर आएँगे। यह सीक्वल मूल फिल्म की खूबसूरती को बरकरार रखते हुए नए पहलू, नए टकराव और ढेर सारे मजेदार पलों को जोड़ता है, जो इसे एक बेहद दिलचस्प अनुभव बनाते हैं।

अजय देवगन ने कॉमेडी में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने सहज अंदाज़, शानदार कॉमिक टाइमिंग और सधी हुई एक्टिंग से उन्होंने हमेशा दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। सालों से वे इस जॉनर में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित करते आए हैं और ‘दे दे प्यार दे 2’ उनके इसी मजेदार सफर में एक और शानदार फिल्म जोड़ती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, अजय देवगन कहते हैं, “दे दे प्यार दे 2 भावनाओं, रिश्तों, उलझनों और अप्रत्याशित परिस्थितियों से भरी हुई फिल्म है, जो बेहद मनोरंजक तरीके से सामने आती है। यह ऐसी फिल्म है, जिसका आप अपने परिवार के साथ बैठकर पूरा आनंद ले सकते हैं और मैं उत्साहित हूँ कि अब दर्शक ज़ी सिनेमा पर इसके वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ इसे एक साथ एंजॉय करेंगे।”

फिल्म के बारे में बात करते हुए, आर माधवन कहते हैं, “फिल्म में एक पिता के तौर पर मेरा किरदार अपनी बेटी को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है, खासकर तब जब उसकी लव लाइफ उसे कई तरह से चौंका देती है। मुझे सबसे ज्यादा मजा ऐसे किरदार को निभाने में आया, जो एक साथ जज़्बाती भी है, ड्रामेटिक भी और अनजाने में मजेदार भी। किरदारों के बीच की केमिस्ट्री और टकराव ही कहानी को आगे बढ़ाते हैं और मैं चाहता हूं कि दर्शक इसे ज़ी सिनेमा पर जरूर देखें।”

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा , “मेरा किरदार दो ऐसे  लोगों के बीच फंस जाता है, जिन्हें लगता है कि वही उसके लिए सबसे सही फैसला ले सकते हैं और यहीं से पूरी मस्ती शुरू होती है। एक तरफ वह इंसान है जिससे वह प्यार करती है और दूसरी तरफ उसके पिता, लेकिन दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। मुझे इस फिल्म की सबसे खास बात यह लगी कि कॉमेडी के पीछे रिश्तों, जजमेंट और फैमिली एक्सेप्टेंस का एक बहुत रिलेटेबल जज़्बाती पहलू भी है। यह फिल्म मजेदार भी है, उलझनों से भरी भी और ऐसे पलों से भरी हुई है, जिनसे परिवार के लोग ज़ी सिनेमा पर देखते ही जुड़ाव महसूस करेंगे।“

मीज़ान जाफरी कहते हैं, “दे दे प्यार दे 2 को इतना मजेदार बनाने वाली चीज है इसका पूरा ड्रामा और वही फिल्म को अपनी अलग एनर्जी देता है। अजय देवगन सर और आर माधवन सर जैसे कलाकारों के साथ कॉन्फ्रंटेशन और कॉमेडी से भरे सीन्स करना मेरे लिए एक शानदार सीखने वाला अनुभव रहा। लेकिन, अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करना इस अनुभव को और भी खास बना गया। परिवार के साथ काम करते वक्त एक अलग ही सहजता और मस्ती अपने आप आ जाती है और दर्शकों को हमारा साथ में डांस करना भी काफी पसंद आएगा। ज़ी सिनेमा पर दर्शकों के लिए यह पूरी तरह हँसी से भरा सफर होने वाला है।”

जावेद जाफरी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “अजय के साथ दोबारा काम करना बहुत अच्छा लगा। पहली फिल्म से जो सफर शुरू हुआ था, ‘दे दे प्यार दे 2’ उसे ह्यूमर, एंटरटेनमेंट और जज़्बातों के मामले में एक नए स्तर पर ले जाती है। सेट पर माहौल बेहद शानदार था और अजय के साथ काम करने में हमेशा एक अलग सहजता और आकर्षण महसूस होता है, जो स्क्रीन पर भी नजर आता है। यह फिल्म पहले से बड़ी, ज्यादा मजेदार और ज्यादा एंटरटेनिंग है। मीजान के साथ काम करना भी बहुत खास रहा। सिर्फ पिता और बेटे के तौर पर नहीं, बल्कि हम सच में साथ परफॉर्म करना एंजॉय करते हैं। उसके साथ डांस करना मेरे लिए खास पल था, जहां मेरा ओल्ड स्कूल अंदाज़ और उसका नया स्टाइल एक साथ देखने को मिलेगा।”

डायरेक्टर अंशुल शर्मा कहते हैं, “दे दे प्यार दे 2 के साथ हम यह दिखाना चाहते थे कि जब रिश्तों में परिवार, उनकी राय और पीढ़ियों के अंतर शामिल होते हैं, तो प्यार किस तरह बदलता है। फिल्म सिर्फ एज गैप वाले रिश्ते की कहानी नहीं है, बल्कि उन असुरक्षाओं, प्रोटेक्टिव नेचर और जज़्बाती बोझ की भी कहानी है, जो हर किरदार अपने साथ लेकर चलता है। अजय सर और माधवन सर के किरदार लगातार एक-दूसरे को चुनौती देते हैं और यही टकराव फिल्म में कॉमेडी और जज़्बाती गहराई दोनों लेकर आता है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि टकराव के बीच भी इसके किरदार बहुत असली और रिलेटेबल लगते हैं। हमें खुशी है कि दर्शक 24 मई को  दोपहर 12 बजे ज़ी सिनेमा पर इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर देखकर इस पूरी मस्ती, ड्रामे और जज़्बातों से जुड़ पाएँगे।”

‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन द्वारा निभाया गया 50 वर्षीय एनआरआई आशीष मेहरा, अपनी उम्र से काफी छोटी  गर्लफ्रेंड आयशा, यानी रकुल प्रीत सिंह के माता-पिता का दिल जीतने भारत आते हैं। लेकिन, हालात तब बिगड़ने लगते हैं, जब होने वाले ससुराल वाले दोनों की उम्र के बड़े अंतर से हैरान हो जाते हैं और इस रिश्ते को तोड़ने की कोशिश करने लगते हैं। जज़्बाती टकराव और उलझनें बढ़ने के बीच आशीष को यह साबित करना पड़ता है कि उनका प्यार सच्चा है। लेकिन तभी कहानी में एक ऐसा बड़ा ट्विस्ट आता है, जो आयशा के साथ उसके रिश्ते को खतरे में डाल देता है। अब आगे क्या होता है, यह जानने के लिए फिल्म जरूर देखें।         

हँसी, मस्ती और हलचल से भरपूर इस फैमिली एंटरटेनर ‘दे दे प्यार दे 2’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के लिए देखना न भूलें इस रविवार, 24 मई को दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर। Ranu bairagi

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »