आइसक्रीम के वाह क्या कहने
गर्मी में है इससे जान
इसके मुँह में जाते ही
आ जाती मुख पर मुस्कान
बच्चे हों या हों वो बड़े
सभी की है ये मनपसंद चीज़
अलग अलग स्वादों में बिकती
अलग अलग हैं इसके रूप
कभी ये कुल्फी है कहलाती
और कभी ये कप में मिलती
कभी बार और कभी ब्रिक में,
अलग अलग जलवे बिखेरती
इसको बेचने वाले भैया
धूप में अपना तन जलाते
तब जाकरके हम सब इसका
स्वाद अनोखा हैं पा पाते !!!
