NEW English Version

करोड़ो के प्रोजेक्ट में लापरवाह फर्म को नगर आयुक्त ने किया ब्लैक लिस्टेड

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा अनुरूप अलीगढ़ में चौमुखी विकास को रफ़्तार देने की दिशा में प्रयासरत महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासों के फल स्वरुप नगर निगम द्वारा बीते साल दिसंबर 2025 में जीटी रोड ब्लू बर्ड स्कूल से मसूदाबाद बस स्टैंड तक तथा नुमाइश ग्राउंड तिराहे से अशोक चक्र जेल पुल तक सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य का शुभारंभ किया गया था इस परियोजना की लागत ₹4,80,30,411.00 की धनराशि के आधार पर उक्त कार्य न्यूनतम ई निविदादाता मैसर्स क्रिएटिव बिजनेस एसोसिएट्स को सौंपा गया था व फर्म को 60 से 70 दिवस की समयावधि में पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया था।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने माननीय मुख्यमंत्री जी के जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता, फर्म की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स क्रिएटिव बिजनेस एसोसिएट्स, मुंबई को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत जीटी रोड स्थित बर्ड स्कूल से मसूदाबाद बस स्टैंड एवं नुमाइश ग्राउंड तिराहे से अशोक चक्र जेल पुल तक सड़क के दोनों ओर कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य में लगातार लापरवाही एवं निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने के कारण की गई है। 

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा संबंधित फर्म को कार्य पूर्ण कराने हेतु समय-समय पर नोटिस जारी किए गए तथा पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया। इसके बावजूद फर्म द्वारा कार्य को गंभीरता से नहीं लिया गया और बार-बार निर्देशों की अवहेलना की गई। इससे न केवल परियोजना प्रभावित हुई बल्कि नगर निगम को आर्थिक क्षति तथा जनसुविधाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। नगर निगम प्रशासन ने अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन कार्य के प्रति उदासीनता तथा सरकारी धन के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये को गंभीरता से लेते हुए फर्म को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने बताया कि संबंधित फर्म को कई अवसर एवं नोटिस दिए गए। लेकिन अपेक्षित सुधार न होने पर जनहित में उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई है। 

फर्म का परिचय एक नज़र में

नगर आयुक्त ने बताया कि ब्लैक लिस्टेड की गई फर्म मेसर्स क्रिएटिव बिजनेस एसोसिएट्स (Creative Business Associates) मुंबई के माहिम क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित फर्म है, जो मुख्य रूप से आर्किटेक्चरल और इंटीरियर डिज़ाइन सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है। यह फर्म स्थानों को आकर्षक और व्यावहारिक बनाने के लिए आधुनिक डिजाइन रुझानों के साथ वास्तुकला (architecture) का काम करती है। फर्म  डिजाइनिंग से लेकर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन (पूर्ण निर्माण)आर्किटेक्चरल डिजाइन इमारतों का बाहरी और ढांचागत आधुनिक नक्शा तैयार करना। कमर्शियल इंटीरियर: छोटे और बड़े ऑफिस के अंदरूनी हिस्सों का लेआउट  रेसिडेंशियल इंटीरियर: फ्लैट डेकोरेशन, बेडरूम डिजाइन और मॉड्युलर किचन सेटअप, लैंडस्केप और गार्डन डिजाइन बाहरी खुले स्थानों और बगीचों का सुंदरीकरण करना आदि कार्य करती है।

नगर आयुक्त की कार्रवाई

नगर आयुक्त ने बताया कि फर्म के अनुभव व तकनीकी योग्यता के आधार पर नियमानुसार ई निविदा के माध्यम से कार्य दिया गया था और उम्मीद की गई थी उक्त एजेंसी शहर के हित में बेहतर व स्मार्ट कार्य करेंगी लेकिन उक्त फर्म ने अपने प्रोफाइल के अनुरूप कार्य नही किया।

नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम अलीगढ़ विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कार्य में अनावश्यक विलंब अथवा जनहित की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।भविष्य में भी विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »