NEW English Version

छत्तीसगढ प्रखर पत्रकार महासंघ द्वारा सभी सदस्यों का 13 जून को शिविर में होगा बीमा और स्वास्थ्य जांच

प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सिंह बैस का अभिनंदन

 बिलासपुर।  सर्किट हाउस में ‘छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ’ की  महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में महासंघ के प्रांतीय, संभागीय और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में वरिष्ठ व युवा पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम शहर के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार सुरेश सिंह बैस प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने पुष्पाहार से अभिनंदन व स्वागत किया। पश्चात मुख्य एजेंडे पर चर्चा की गई, संगठन की मजबूती, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संगठन का विस्तार तथा पत्रकार साथियों के हित व कल्याण के लिए आगामी योजनाओं पर ठोस रणनीति तैयार किया गया।

पदाधिकारियों को सौंपी गई संगठन विस्तार की जिम्मेदारी

बैठक के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की पहुंच राज्य के अंतिम छोर पर बैठे ग्रामीण पत्रकारों तक सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपते हुए संभाग और जिला स्तर पर सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।”पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा एकजुटता ही इस महासंघ का मूल उद्देश्य है। संगठन का विस्तार केवल संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि हर पत्रकार साथी को एक मजबूत मंच प्रदान करना है।”

13 जून को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं बीमा शिविर

बैठक के दूसरे सत्र में पत्रकारों के सामाजिक और व्यक्तिगत सरोकार से जुड़े एक बड़े आयोजन पर मुहर लगाई गई। पत्रकारिता के क्षेत्र में दिन-रात फील्ड पर सक्रिय रहने वाले साथियों के स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महासंघ द्वारा आगामी 13 जून को एक वृहद स्वास्थ्य परीक्षण तथा पत्रकार बीमा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 शिविर की मुख्य विशेषताएं

निःशुल्क स्वास्थ्य जांचः प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम द्वारा पत्रकारों और उनके परिजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर, अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे।

निःशुल्क दवा वितरणः

जांच के उपरांत डॉक्टरों की सलाह पर आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

पत्रकार दुर्घटना बीमाः फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों के लिए विशेष अनुकूल शर्तों पर स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।

सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन

13 जून के इस गरिमामयी और जनहितैषी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में ही अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया। डॉक्टरों से समन्वय, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और बीमा कंपनियों से तालमेल के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है। 13 जून को आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य व बीमा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुरक्षा कवच का लाभ उठाएं। सुरेश सिंह बैस

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »