NEW English Version

भलस्वा डेयरी–जहांगीरपुरी रूट पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से यात्री परेशान, किराया वृद्धि और हड़ताल से बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी 101 से जहांगीरपुरी तक संचालित होने वाले ई-रिक्शा रूट पर इन दिनों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों का आरोप है कि कुछ ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से किराया वसूल रहे हैं तथा हड़ताल के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है। यह शाम को रात 8 बजे भी देखने को मिला।

यात्रियों के अनुसार इस रूट पर पहले सामान्य किराया 10 रुपये प्रति सवारी लिया जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से कई ई-रिक्शा चालक 15 से 20 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं। अचानक हुई इस किराया वृद्धि से दैनिक रूप से यात्रा करने वाले मजदूरों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि किराया बढ़ाने के पीछे कोई आधिकारिक आदेश या प्रशासनिक अनुमति नहीं दिखाई गई है। यात्रियों को मजबूरी में अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है क्योंकि इस क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन के विकल्प सीमित हैं।

स्थिति उस समय और अधिक गंभीर हो गई जब कुछ ई-रिक्शा चालकों ने कथित रूप से हड़ताल का सहारा लिया। आरोप है कि हड़ताल के दौरान यदि कोई चालक सामान्य रूप से सवारी लेकर जाने का प्रयास करता है तो कुछ लोग उसका विरोध करते हैं। कई यात्रियों ने शिकायत की है कि ऐसे मामलों में विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है और सवारियों को बीच रास्ते में या स्टैंड पर ही उतरने के लिए मजबूर किया जाता है।

यात्रियों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल लोगों को असुविधा होती है बल्कि कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जबकि नौकरीपेशा लोगों को समय पर कार्यस्थल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने दिल्ली सरकार, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा संचालन के लिए स्पष्ट नियम लागू किए जाएं, निर्धारित किराया सूची सार्वजनिक की जाए तथा यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

क्षेत्र के निवासियों का मानना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच कराकर आम जनता को राहत दिलाने तथा सुचारु परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »