NEW English Version

ताला नगरी को नगर निगम देगा नई पहचान

माननीय मुख्यमंत्री मंत्री जी के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र में समुचित विकास कार्यो व सौन्दर्यकरण कराने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासो के फलस्वरूप तालानगरी की पहचान को और अधिक आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में नगर निगम द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम ने रामघाट रोड स्थित ताला नगरी औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार एवं उसके आसपास के क्षेत्र को WELCOME TO ALIGARH (वेलकम टू अलीगढ़ थीम) पर विकसित एवं सौंदर्यीकृत करने के लिए लगभग ₹2.99 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना का टेंडर आमंत्रित कर जल्द विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है  

नगर आयुक्त ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत तालानगरी में भव्य व आकर्षक प्रवेश द्वार के साथ साथ  ग्रीन बेल्ट, वृक्षारोपण, सेल्फी प्वाइंट, आकर्षक पथ प्रकाश व्यवस्था कलात्मक पेंटिंग, सार्वजनिक जनसुविधाओं, आकर्षक व आधुनिक लैंडस्केपिंग का कार्य कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत ताला नगरी के प्रवेश क्षेत्र को आधुनिक शहरी सौंदर्य के अनुरूप विकसित किया जाएगा सड़क किनारे सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, घास एवं पुष्पीय सज्जा के माध्यम से पूरे क्षेत्र को नया स्वरूप दिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि तालानगरी के एंट्री पर ये  भव्य द्वार बनाया जाएगा अगले 10 दिनों में होगा निर्माण कार्य प्रारम्भ व अगले 3 माह में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में शहर में सौन्दर्यकरण कार्यो व पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन बेल्ट को बढ़ावा देने की उद्देश्य से इस परियोजना को शुरू किया गया है। परियोजना का उद्देश्य केवल प्रवेश द्वार का निर्माण नहीं बल्कि अलीगढ़ की औद्योगिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला एक ऐसा आकर्षक स्थल विकसित करना है जो शहर में आने वाले आगंतुकों का स्वागत करे और उन्हें अलीगढ़ की विशिष्ट पहचान का अनुभव कराए।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक नगरों के विजन को साकार करने के क्रम में नगर निगम अलीगढ़ निरंतर प्रयासरत है। ताला नगरी प्रवेश द्वार का यह विकास कार्य शहर की नई पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र न केवल आकर्षण का केंद्र बनेगा बल्कि शहर की ब्रांडिंग एवं निवेश संभावनाओं को भी नई गति प्रदान करेगा। 

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि  माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम शहर को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ताला नगरी औद्योगिक क्षेत्र शहर के आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले निवेशकों, उद्यमियों एवं टूरिज्म पर शहर की पहली छाप इसी प्रवेश क्षेत्र से पड़ती है।

वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर विकसित होने वाला यह प्रोजेक्ट अलीगढ़ की ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करेगा। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »