NEW English Version

विश्व पर्यावरण दिवस  पर डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय में पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, सोयेपुर, लालपुर, वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन वृक्षारोपण रोपण तथा मंगलाचरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. देवेन्द्र मोहन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिवस का विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री धीरज सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण भावी पीढ़ियों के स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. दिनेश विक्रम सिंह, डॉ. रचना पांडेय, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. विपुल शुक्ल, डॉ. अरविंद चौबे, डॉ. विवेकानंद चौबे, खुशबू सिंह, डॉ. मुकेश विश्वकर्मा, रितु सिंह, डॉ. अंकिता, डॉ. मानिक, डॉ. अभिषेक सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र मृत्युंजय पांडे ने किया l

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने की प्रतिज्ञा की। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »