NEW English Version

बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा: जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज सारिका

मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दर्शकों को रोमांच, रहस्य और डर का एक नया अनुभव मिलने वाला है। हॉरर, ड्रामा और क्राइम थ्रिलर जॉनर पर आधारित वेब सीरीज सारिका अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वेब सीरीज का निर्देशन, लेखन और एडिटिंग आदित्य तिवारी ने की है, जबकि इसके निर्माण की जिम्मेदारी नरेश तिवारी और आदित्य तिवारी ने संयुक्त रूप से निभाई है। यह सीरीज न केवल अपनी कहानी बल्कि बुंदेलखंड के कलाकारों को बड़े मंच पर लाने के लिए भी चर्चा में है।

सारिका की शूटिंग के लिए फिल्मकारों ने मुंबई के साथ-साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की विभिन्न लोकेशंस को चुना है। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें बुंदेलखंड क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली कलाकारों को अभिनय करने का अवसर मिला है। स्थानीय कलाकारों को मनोरंजन उद्योग में अपनी पहचान बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच साबित होने वाला है। सीरीज के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

मेकर्स का दावा है कि सारिका की कहानी में रहस्य, सस्पेंस और हॉरर का ऐसा मिश्रण है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा। इस वेब सीरीज की एक और बड़ी विशेषता इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) हैं, जिन पर विशेष रूप से काम किया गया है। टीम ने हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों और वेब सीरीज में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों से प्रेरणा लेते हुए कई प्रभावशाली दृश्य तैयार किए हैं। रहस्यमयी घटनाओं, अलौकिक शक्तियों और डरावने वातावरण को अधिक वास्तविक और रोमांचक बनाने के लिए उन्नत VFX तकनीकों का उपयोग किया गया है। निर्माताओं का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश की है। इसी कारण पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान VFX और तकनीकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि दर्शकों को भय और रोमांच का एक अलग अनुभव मिल सके।

फिलहाल वेब सीरीज पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है और इसकी तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

निर्देशक आदित्य तिवारी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश और विशेषकर बुंदेलखंड की छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक फिल्मों तथा वेब सीरीज की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं। इससे स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और रचनात्मक युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, साथ ही क्षेत्रीय कला और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

वेब सीरीज सारिका को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह सीरीज अपने अनोखे कथानक, दमदार अभिनय, प्रभावशाली विजुअल इफेक्ट्स और तकनीकी गुणवत्ता के कारण ओटीटी दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाने में सफल होगी। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »