उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा 5 जून से 21 जून 2026 तक जन-कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, स्वच्छता जागरूकता एवं जन सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत क्वारसी क्षेत्र के तरुण वैली गार्डन के पास सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रशान्त सिंघल विधायक कोल अनिल पाराशर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता भूपेंद्र कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा ने कैम्प में आये लोगो को केंद्र सरकार के 12 वर्ष व प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय योजनाओं में बढ़चढ़ प्रतिभाग करने व योजनाओं का लाभ समाज के पिछले पायदान के व्यक्ति तक पहुचाने के लिए एक जुट होकर कार्य करने की अपील की।


सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के संबंध में नगर आयुक्त के बताया कि शासन की मंशा के अनुसार केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण व केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाने के लिए विभिन्न स्वच्छता व जागरूकता अभियान व जनजागरूकता कैम्प/कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराने नागरिक समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा *सरकार आपके द्वार* का आयोजन किया जा रहा है।
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, समस्याओं का समाधान करना तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। महापौर ने नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नगर विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही अलीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाया जा सकता है।
विधायक कोल अनिल पाराशर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम इसी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
विधायक ने नागरिकों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने शहर के विकास, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्यों में सभी के सामूहिक योगदान का आह्वान।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया के साथ बड़ी संख्या में नगर निगम के सभी पार्षद/अधिकारी/कर्मचारी व नागरिक मौजूद थे।अहसान रब, मीडिया सहायक