NEW English Version

उत्तर प्रदेश सरकार की सौग़ात से अलीगढ़ का गांधी पार्क हुआ रोशन-भव्य व आकर्षक गांधी पार्क की शहरवासियों को मिली सौग़ात

अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहरवासियों को आधुनिक एवं  भारत रत्न राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों व पदचिन्हों पर चलने के प्रति लोगो को प्रेरित करने की दिशा में अलीगढ़ के पुराने गांधी पार्क को आधुनिक भव्य व आकर्षक रूप देकर नया गांधी पार्क बनाया गया है। 

मंगलवार शाम को महापौर प्रशान्त सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के साथ पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, सावित्री वार्ष्णेय, शकुंतला भारती क्षेत्रीय पार्षद अंशु अग्रवाल व सभी पार्षदों व सैकड़ो नागरिकों को मौजूदगी में आधुनिक गांधी पार्क का उद्घाटन हुआ।

परियोजना के बारे में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि गांधी पार्क में नागरिकों के लिए आकर्षण, मनोरंजन एवं प्रेरणा का केंद्र बनाने के उद्देश्य से व्यापक सौंदर्यीकरण एवं जनोपयोगी कार्य कराए गए हैं। पार्क में महात्मा गांधी जी की स्मृतियों को सजीव रूप देने हेतु उनके प्रतीक स्वरूप एक विशाल चश्मा, खड़ाऊँ तथा चरखे की आकर्षक प्रतिकृतियाँ स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त पार्क की शोभा बढ़ाने के लिए छह हैंगिंग एनिमल्स लगाए गए हैं तथा नागरिक के बैठने एवं विश्राम के लिए एक सुंदर गजेबो का निर्माण कराया गया है। बच्चों के मनोरंजन एवं शारीरिक विकास के लिए आधुनिक झूले, विभिन्न खेल उपकरण तथा एक आधुनिक स्केटिंग रिंग का निर्माण कराया गया है, जिससे बच्चे खेल-कूद के साथ-साथ अपनी प्रतिभा एवं कौशल का भी विकास कर सकें।

नगर आयुक्त ने बताया कि राष्टपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान को प्रदर्शित करने वाले अनेक चित्र एवं कलात्मक प्रदर्शन पार्क में स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न पेंटिंग्स, छह आकर्षक स्कल्प्चर्स (मूर्तिकला कृतियाँ) तथा अन्य कलात्मक संरचनाएँ स्थापित की गई हैं, जिनसे पार्क का सौंदर्य और भी अधिक निखरकर सामने आया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क की ऊर्जा आवश्यकताओं एवं आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए छह सोलर ट्री स्थापित किए गए हैं, जो विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी पार्क को प्रकाशमान बनाए रखते हैं। साथ ही पार्क में विभिन्न प्रकार की आधुनिक एवं आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे रात्रि के समय भी पार्क का सौंदर्य मनमोहक एवं सुरक्षित बना रहता है।

नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से उच्च गुणवत्ता वाली हरी घास विकसित की गई है तथा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया है। इसके अंतर्गत फूलों वाले पौधे, फलदार वृक्ष एवं छायादार वृक्ष लगाए गए हैं, जो न केवल पार्क की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि आगंतुकों को प्राकृतिक एवं शीतल वातावरण भी प्रदान करते हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क की स्थापत्य कला को विशिष्ट एवं पारंपरिक स्वरूप प्रदान करने के लिए राजस्थानी शैली की सुंदर पत्थर की बेंचें स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही कई वृक्षों के चारों ओर राजस्थानी शिल्पकला से प्रेरित पत्थर के आकर्षक प्लांटर एवं वृक्ष-रक्षक संरचनाएँ बनाई गई हैं, जो वृक्षों की सुरक्षा के साथ-साथ पार्क की सुंदरता को भी बढ़ाती हैं। इसके अतिरिक्त पार्क के विभिन्न हिस्सों में राजस्थानी शैली की कलात्मक पत्थर की जालियाँ (Stone Jali) लगाई गई हैं, जिन पर की गई बारीक नक्काशी पार्क को एक भव्य, सांस्कृतिक एवं विरासतपूर्ण स्वरूप प्रदान करती है।

पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार की इस बेहतरीन सौग़ात को अलीगढ़ वासी हमेशा याद करेंगे। पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय ने कहा महापौर और नगर आयुक्त के सार्थक प्रयासों से इस पार्क का कायाकल्प रिकॉर्ड समय में हो सका। पूर्व आशुतोष वार्ष्णेय ने कहा प्रदेश सरकार की ये सौग़ात अलीगढ़ वासियों के लिए ऐतिहासिक है। महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी के विज़न अनुसार अलीगढ़ नगर निगम विकास व विश्वास की नई परिभाषा लिख रहा है। मैं हदय से माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन  को नमन करता हूँ जिनके मार्गदर्शन में अलीगढ़ में चौमुखी विकास कोने-कोने में हो रहा है और बड़ी-बड़ी परियोजनाओं से अलीगढ़ अब स्वच्छ अलीगढ़ सुंदर अलीगढ़ और हरित अलीगढ़ बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा  निश्चित रूप से माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अलीगढ़ के गांधी पार्क को एक नई दिशा और दशा मिली है अब अलीगढ़ की पहचान बनेगा नया आधुनिक गांधी पार्क, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति, उनके प्रतीक और उनकी जीवनी पर आधारित चीजों को देखकर नागरिको को प्रेरणा मिलेगी।

उद्धाटन कार्यक्रम में पार्षद क्षेत्रीय पार्षद अंशु अग्रवाल अनिल सेंगर राकेश ठाकुर विपिन चंचल वाल्मीकि दीपक चौधरी सुभाष चंद्र शर्मा गंगा जोशी महावीर सिंह बॉबी सिंह करन माहौर लाल सिंह छोटे लाल शर्मा योगेंद्र पाल सिंह संजय शर्मा मनीष बूल, विवेक सारस्वत, संजय गोयल कृष्णा गुप्ता, डॉ मधु अँधिवाल, ठेकेदार आर0के0 एसोसिएट की ओर से दीपक सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद थे। @Ahsan Rub P.R.O

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »