वाराणसी : नागरिक सुरक्षा , वाराणसी द्वारा डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, सोयेपुर, लालपुर, वाराणसी में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक उप नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) श्री मु. इरफानुल हुड्डा, श्री विवेक राय तथा श्री संजय कुमार राय, डिवीजनल वार्डेन, नागरिक सुरक्षा, कलेक्ट्रेट, वाराणसी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया, प्राथमिक सुरक्षा उपायों तथा आपदा प्रबंधन के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) भी कराया गया।
इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के लगभग 100 प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान में आपदा के प्रति जागरूकता विकसित करना, सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु प्रतिभागियों की व्यावहारिक क्षमता का विकास करना था।


महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए नागरिक सुरक्षा संगठन, वाराणसी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्थान में सुरक्षा संबंधी आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. आनंद सिंह, डॉ. दिनेश विक्रम सिंह, रीतु सिंह, डॉ. मुकेश विश्वकर्मा, डॉ. विवेकानन्द चौबे, डॉ. माधुरी वर्मा, स्नेहा कुमारी, डॉ. मानिकचन्द गौतम, डॉ. नैन्सी श्रीवास्तव, डॉ. संदीप कुमार राय, डॉ. रणविजय राय, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. अल्का वर्मा, अल्का उपाध्याय, डॉ. अनुप कुमार सिंह, धीरेन्द्र दूबे, प्रीति साह तथा डॉ. रोशनी सिंह सहित समस्त शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों में श्री हरिनाथ, श्री शरद, विश्व प्रकाश, अभिषेक, गौरव गुप्त, अमित, मंजीत, अनिल, बब्लू, चंदन एवं विजय मिश्रा सहित महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ तथा संस्थान में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। एवीके न्यूज सर्विस