NEW English Version

‘इंडियाज़ गॉट नोवा’ के साथ दिखेगा एआई+ का नया अंदाज, समय रैना और राजीव माखनी होंगे इसका हिस्सा; इंडस्ट्री का अनोखा ओपन रिव्यू प्रोग्राम भी रहेगा जारी

नोवा सीरीज़ का विस्तार करते हुए, कंपनी ने पेश किए नोवा 2 नियो 5जी और नोवा 2 प्रो 5जी

भोपाल : एआई+ स्मार्टफोन ने अपनी नोवा सीरीज़ का विस्तार करते हुए, नोवा 2 नियो 5जी और नोवा 2 प्रो 5जी लॉन्च कर दिए हैं। इन नए स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए भरोसेमंद, आसानी से उपलब्ध और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन अनुभव की पेशकश करने की अपनी कोशिश को और आगे बढ़ा रही है।

नोवा 2 नियो 5जी और नोवा 2 प्रो 5जी को अलग-अलग तरह के यूज़र्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालाँकि, दोनों फोन्स में डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और पारदर्शिता की एक जैसी सोच देखने को मिलती है। इन स्मार्टफोन्स के जरिए कंपनी का उद्देश्य नोवा अनुभव को और ज्यादा लोगों तक पहुँचाना है। चाहे पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक हों, समझदारी से खर्च करने वाले यूज़र्स हों या फिर कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नया फोन तलाश रहे लोग, यह सीरीज़ सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

ट्रेडिशनल स्मार्टफोन लॉन्च से अलग हटकर एआई+ स्मार्टफोन्स ने इन डिवाइसेस को ‘इंडियाज़ गॉट नोवा’ के जरिए पेश किया। इस खास लॉन्च फॉर्मेट को कॉमेडियन समय रैना और गैजेट गुरु राजीव माखनी ने होस्ट किया। कार्यक्रम में दर्शकों की भागीदारी, प्रोडक्ट डेमो, लाइव डिबेट्स और रियल-वर्ल्ड चैलेंजेस को शामिल किया गया, ताकि लोगों को डिवाइसेस के बारे में ज्यादा वास्तविक और यूज़र-केंद्रित अनुभव मिल सके।

यह लॉन्च एआई+ स्मार्टफोन्स के हाल ही में शुरू किए गए ओपन रिव्यू प्रोग्राम के बाद हुआ है। इस पहल के तहत रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, पत्रकारों और देशभर की टेक्नोलॉजी कम्युनिटी को स्मार्टफोन्स के बाजार में आने से पहले उन्हें इस्तेमाल करने, परखने और उनका रिव्यू करने का मौका दिया गया। इस प्रक्रिया में न कोई एम्बार्गो रखा गया, न कोई तय बातें बताई गईं और न ही किसी तरह की रिव्यू गाइडलाइन दी गई। कंपनी का मानना है कि भरोसा पारदर्शिता से बनता है और ग्राहकों की राय प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने में अहम् भूमिका निभाती है।

इस लॉन्च पर एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस के संस्थापक माधव शेठ ने कहा, “स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बदल रहा है और आज ग्राहक ऐसे डिवाइस चाहते हैं, जो उनकी अपनी जरूरतों, पसंद और लाइफस्टाइल के मुताबिक हों। अब हर किसी के लिए एक जैसा स्मार्टफोन अनुभव काम नहीं करता। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए, नोवा सीरीज़ को तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, विश्वसनीय सॉफ्टवेयर और काम आने वाले इनोवेशन को एक साथ जोड़ा गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो के साथ हम नोवा सीरीज़ को और ज्यादा लोगों तक पहुँचा रहे हैं। इसमें पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूज़र्स से लेकर बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश में अपग्रेड करने वाले ग्राहक तक शामिल हैं। हम चाहते थे कि लॉन्च का तरीका भी हमारी सोच को दर्शाए। इसलिए हमने कम्युनिटी को इसमें शामिल किया, लोगों से खुलकर फीडबैक लिया और लॉन्च के लिए ऐसा फॉर्मेट चुना, जहाँ बड़ी-बड़ी बातों के बजाए वास्तविक राय को अहमियत मिले।”

ओपन रिव्यू प्रोग्राम को टेक्नोलॉजी कम्युनिटी से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इसमें सैकड़ों रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, पत्रकारों और टेक्नोलॉजी के प्रति विशेष रुझान रखने वाले लोगों ने हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम से मिलने वाले सुझावों और फीडबैक को कंपनी आगे भी अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने और ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करती रहेगी।

नोवा 2 नियो: नोवा सीरीज़ में आसान और स्मार्ट शुरुआत

नोवा 2 नियो, नोवा सीरीज़ का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। इसे खास तौर पर पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूज़र्स और बजट का ध्यान रखने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे भी नोवा सीरीज़ के डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और विश्वसनीय सॉफ्टवेयर का अनुभव ले सकें।

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5जी चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में 6.745 इंच का एचडी+ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 582 एआई कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6000एमएएच की बड़ी बैटरी और 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह स्मार्टफोन पूरे दिन आसानी से साथ निभाता है। इसमें 2टीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज, डुअल सिम 5जी सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, आईपी65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ 8.5एमएम का स्लिम डिजाइन दिया गया है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

नोवा 2 नियो एंड्रॉइड 16 आधारित एनएक्सटीक्वांटम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें एनएक्सटीप्राइवेसी डैशबोर्ड, एआई के सपोर्ट और ऐसा क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है, जिसे यूज़र्स की सुविधा, नियंत्रण और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उपलब्ध वैरिएंट्स:

•           4जीबी + 128जीबी

•           6जीबी + 128जीबी

नोवा 2 प्रो: दमदार परफॉर्मेंस और शानदार अनुभव

कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और बेहतर स्मार्टफोन अनुभव की तलाश कर रहे यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए नोवा 2 प्रो में आकर्षक डिजाइन के साथ ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर मल्टीमीडिया अनुभव मिलता है।

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का एफएचडी+ 144 हर्ट्ज़ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 800 निट्स तक एचबीएम ब्राइटनेस और मल्टी-लेयर कूलिंग सिस्टम के साथ आता है।

इसके कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 एआई मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है, जो कंटेंट क्रिएशन और वीडियो कम्युनिकेशन के लिए बेहतर अनुभव देता है।

नोवा 2 प्रो में कॉल्स, मैसेज और नोटिफिकेशन्स के लिए बैक पैनल पर कस्टमाइज़ेबल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ 2.5डी ग्लास फिनिश, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डुअल माइक्रोफोन्स, यूएफएस स्टोरेज, 1टीबी तक एक्सपेंडेबल मेमोरी और 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000एमएएच बैटरी भी मिलती है।

नोवा 2 नियो की तरह यह स्मार्टफोन भी एंड्रॉइड 16 आधारित एनएक्सटीक्वांटम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें एनएक्सटीप्राइवेसी डैशबोर्ड और एडवांस्ड एआई की कस्टमाइज़ेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

उपलब्ध वैरिएंट्स:

•           6जीबी + 128जीबी

•           8जीबी + 128जीबी

उपलब्धता:

नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे।

क्रम संख्या          मॉडल    वैरिएंट   कीमत (रु.)

1          नोवा 2 नियो       4जीबी + 128जीबी         12,999

2          नोवा 2 नियो       6जीबी + 128जीबी         13,999

3          नोवा 2 प्रो           6जीबी + 128जीबी         14,999*

4          नोवा 2 प्रो           8जीबी + 128जीबी         16,999*

* सभी बैंक्स के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपए तक के बैंक ऑफर सहित। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »