NEW English Version

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के जरिए ईपीएफओ पोर्टल पर हो सकेगा पीएफ भुगतान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पीएफ भुगतान की सुविधा देने के लिए अधिकृत किया

मुंबई : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत काम करने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ जुड़कर पीएफ (प्रोविडेंट फंड) भुगतान सेवा शुरू कर दी है।

इस सुविधा के जरिए संस्थान अब ईपीएफओ पोर्टल से सीधे पीएफ भुगतान शुरू कर सकते हैं और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के रिटेल और कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से भुगतान पूरा कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल है। इसमें रियल-टाइम ट्रांजैक्शन की पुष्टि, इस्तेमाल में आसान इंटरफेस और रिकॉर्ड रखने व मिलान के लिए तुरंत चालान डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है।

इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेड- रिटेल लाइबिलिटीज़, आशीष सिंह ने कहा, “हम समझते हैं कि हर कारोबार के लिए समय पर वैधानिक भुगतान करना बेहद जरूरी होता है और हमारा मानना है कि यह प्रक्रिया आसान और बिना किसी परेशानी के होनी चाहिए। ईपीएफओ के साथ हमारी इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेज़ी, सुरक्षा और आसानी से पीएफ का भुगतान कर सकेंगे। यह बैंकिंग को और सरल बनाने की हमारी लगातार कोशिश का हिस्सा है, ताकि ग्राहकों का समय बचे, मेहनत कम हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके।”

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक उन चुनिंदा बैंकों में शामिल है, जिन्हें प्रत्यक्ष कर (सीबीडीटी), जीएसटी, कस्टम ड्यूटी और ईपीएफओ से जुड़े वैधानिक भुगतान की सुविधा देने की अनुमति मिली है। इसके जरिए ग्राहकों को अपनी सभी बैंकिंग जरूरतों के लिए एक ही एकीकृत प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सुविधाएँ मिलती हैं।

ईपीएफओ से जुड़ने के बाद कारोबार अब पूरे साल आसानी से डिजिटल माध्यम से पीएफ भुगतान कर सकेंगे। इससे नकदी प्रबंधन बेहतर होगा और समय पर जरूरी वैधानिक भुगतान करना भी आसान हो जाएगा।

ईपीएफओ पोर्टल पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के जरिए पीएफ भुगतान करने का तरीका:

      https://unifiedportal-emp.epfindia.gov.in/epfo/ पर लॉग इन करें

      चालान तैयार करें

      आईडीएफसी फर्स्ट बैंक चुनें और सुरक्षित तरीके से भुगतान पूरा करें

      अपने रिकॉर्ड के लिए भुगतान किए गए चालान को डाउनलोड या प्रिंट कर लें

अधिक जानकारी के लिए, विज़िट करें: https://www.idfcfirst.bank.in/business-banking/tax-payment मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »