NEW English Version

आधार हाउसिंग फाइनेंस ने दिल्‍ली में अपने पहले ऑल-वूमन ब्रांच का किया शुभारंभ

इसके साथ ही दिल्‍ली में अब कंपनी की शाखाओं की संख्‍या बढ़कर 24 हुई

दिल्ली, जुलाई 2026: देश की अग्रणी लो-इनकम हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एएचएफएल) ने दिल्ली में अपनी पहली महिला संचालित शाखा शुरू की है। इस नई शाखा का उद्देश्य महिलाओं के लिए ऐसा सहज और भरोसेमंद माहौल उपलब्ध कराना है, जहां वे आवास ऋण से जुड़ी सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकें। साथ ही, यह पहल महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और उन्हें अपने घर का सपना साकार करने की दिशा में सहयोग देने पर भी केंद्रित है। विभिन्न वर्गों की महिलाओं की बदलती जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई यह पहल महिला सशक्तिकरण के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

दिल्ली के करोल बाग स्थित इस शाखा का उद्घाटन आधार हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ऋषि आनंद (एमडी एवं सीईओ), मुख्य परिचालन अधिकारी श्री अनिल नायर (सीओओ) और श्री संदीप जैन (सीबीएल) ने किया। इस अवसर पर कंपनी के उत्तरी क्षेत्र की वरिष्ठ महिला कर्मचारी भी मौजूद रहीं।

यह महिला संचालित शाखा केवल आवास ऋण तक महिलाओं की पहुंच आसान बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्य रूप से महिला पेशेवरों द्वारा संचालित इस शाखा में ऐसा कार्य वातावरण तैयार किया गया है, जहां कर्मचारी अपने कौशल को निखार सकें, पेशेवर रूप से आगे बढ़ सकें और नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के लिए खुद को तैयार कर सकें।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनकी वित्तीय जरूरतों के अनुरूप अधिक सहज और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना भी है। व्यक्तिगत सहायता, वित्तीय जागरूकता और विश्वास पर आधारित संबंधों के माध्यम से यह शाखा महिलाओं को संपत्ति के स्वामित्व और वित्तीय निर्णयों में अधिक सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगी। अपना घर केवल एक सुरक्षित संपत्ति ही नहीं होता, बल्कि यह महिलाओं के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता की नई संभावनाओं का आधार भी बन सकता है। इससे उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने या उसका विस्तार करने, औपचारिक ऋण सुविधाओं तक बेहतर पहुंच बनाने और अपने साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

शाखा के साथ ही आधार हाउसिंग फाइनेंस ने एक समर्पित कस्टमर सर्विस सेंटर भी शुरू किया है। इसके जरिए ग्राहकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सहयोग, व्यक्तिगत सहायता और होम लोन की पूरी प्रक्रिया के दौरान बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

आधार हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ऋषि आनंद ने कहा, “आधार हाउसिंग फाइनेंस में हमारा मानना है कि हर व्यक्ति को समान अवसर मिलने चाहिए, चाहे वह अपने करियर में आगे बढ़ने का हो या अपना घर खरीदने का। महिलाओं के लिए हमारी यह महिला संचालित शाखा रोजगार और गृह स्वामित्व, दोनों ही क्षेत्रों में महिलाओं के सामने आने वाली इस चुनौती को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे लिए अपना घर केवल चार दीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मविश्वास, आर्थिक सुरक्षा और उनके परिवार के लिए एक मजबूत आधार भी प्रदान करता है।”

आधार हाउसिंग फाइनेंस के सीओओ अनिल नायर ने कहा, “यह नई शाखा महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके विकास में सहयोग देने की हमारी निरंतर कोशिशों का हिस्सा है। वहीं, कस्टमर सर्विस सेंटर की शुरुआत का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक व्यक्तिगत, सहज और मानवीय स्पर्श के साथ सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से हम उन ग्राहकों तक भी बेहतर सहयोग पहुंचाना चाहते हैं, जिन्हें अब तक अपनी वित्तीय जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त सहायता नहीं मिल पाई है।”

दिल्ली में अपने व्यापक शाखा नेटवर्क के माध्यम से आधार हाउसिंग फाइनेंस किफायती आवास ऋण सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा रहा है। नई शाखा के शुरू होने से पहली बार घर खरीदने वाले ग्राहकों और अब तक आवास ऋण सेवाओं से पर्याप्त रूप से नहीं जुड़ पाए लोगों के लिए होम लोन तक पहुंच और आसान होगी। साथ ही, यह किफायती आवास ऋण की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »