NEW English Version

आंत-मस्तिष्क संबंध व व्यवस्थापन पर कार्यशाला संपन्न

वाराणसी : नई सुबह संस्थान, वाराणसी में “द गट–ब्रेन कनेक्शन एंड इट्स मैनेजमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आयुर्वेद चिकित्सक, होम्योपैथिक चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स एवं मनोवैज्ञानिक तथा संबद्ध क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अवनीश राय (केयर हॉस्पिटल) रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में गट–ब्रेन कनेक्शन, मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव तथा इसके प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में नई सुबह संस्थान के निदेशक डॉ.अजय तिवारी ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों की आवश्यकता एवं महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.अवनीश राय, डॉ.अजय तिवारी, डॉ.राहुल शर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जीवक मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ.सुनील गौतम, विशिष्ट अतिथि डॉ.अनुराग श्रीवास्तव (प्राचार्य) एवं गेस्ट आँफ आनर डॉ.मनोज कुमार तिवारी (वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक) द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

डॉ. सुनील गौतम ने इस अवसर पर कहा कि आयुर्वेद में चिकित्सा के विभिन्न विधियां उपलब्ध है जिनका उपयोग रोग के प्रकृति के अनुसार किया जाता है। डॉ.मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि पेट व मस्तिष्क का सीधा संबंध होता है मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए इन दोनों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है।

अंत में डॉ.अजय तिवारी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं जन-जागरूकता आधारित कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ.अजय तिवारी, अर्पिता मिश्रा, राजीव कुमार सिन्हा, अमरेश कुमार यादव, डॉ.जी.सी.के. परेरा तथा एम.फिल. (क्लिनिकल साइकोलॉजी) के सभी विद्यार्थियों सहित संस्थान के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुश्री रालिका तिवारी व धन्यवाद डॉ.अजय तिवारी द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »