NEW English Version

केन्द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2025

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 03 अगस्त, 2025 को आयोजित केन्द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2025 के लिखित भाग तथा दिनांक 04.05.2026 से 29.05.2026 तक व्यक्तित्व परीक्षण के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित सूची, योग्यता क्रम में, उन उम्मीदवारों की है, जिनकी अनुशंसा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल अर्थात् सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सहायक कमांडेंट (समूह क) के पदों पर नियुक्ति के लिए की गई है।

2.1नियुक्ति हेतु कुल 350 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

सामान्यई.डब्ल्यू.एसअ.पि.व.अ.जा.अ.ज.जा.योग
103 (05 भूतपूर्व सैनिक सहित)44  109 (08 भूतपूर्व सैनिक सहित)62 (02 भूतपूर्व सैनिक सहित)32350 (15 भूतपूर्व सैनिक सहित)

2.2. अनुशंसित उम्मीदवारों का अंतिम चयन/नियुक्ति, देश भर के विभिन्न उच्च न्यायालयों में परीक्षा से संबंधित लंबित रिट याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अध्यधीन होगा।

2.3 एक उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है।

3. सरकार द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति, उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार तथा उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा नियमावली में निहित पात्रता संबंधी निर्धारित सभी मानदंडों/ प्रावधानों को पूरा किए जाने तथा सत्यापन, जहां आवश्यक हो, संतोषजनक ढंग से पूरा किए जाने के अध्यधीन की जाएगी। विभिन्न सेवाओं में उम्मीदवारों का आबंटन उनके द्वारा प्राप्त रैंक तथा उनके द्वारा सेवाओं को प्रदान की गई वरीयता के आधार पर किया जाएगा।

4. सरकार द्वारा भरी जाने के लिए सूचित रिक्तियों की संख्या निम्नानुसार है:-

सेवा का नामरिक्तियों की कुल संख्या
सामान्यई.डब्ल्यू.एसअ.पि.व.अ.जा.अ.ज.जा.योग
सीआरपीएफ8420553015204
बीएसएफ100206040224
आईटीबीपी410818090379
एसएसबी110507070333
सीआईएसएफ390923120992
योग18544109 62 32432*

*कुल रिक्तियों में से भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित 10% रिक्तियों सहित।

5. ईडब्ल्यूएस / अ.पि.व. / अ.जा. /अ.ज.जा. तथा भूतपूर्व सैनिक के तहत आरक्षण की स्थिति के संबंध में अनुशंसित उम्मीदवारों के दावे संबंधित अधिकारियो द्वारा सत्यापन के अध्यधीन है।

6. अनुशंसित उम्मीदवारों में से 126 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है।

सामान्यई.डब्ल्यू.एसअ.पि.व.अ.जा.अ.ज.जा.योग
8234430302164

7. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2025 के नियम 16 (4) तथा (5) के अनुसार आयोग ने संबंधित श्रेणियों के तहत अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार के नीचे योग्यता क्रम में 164 उम्मीदवारों की एक समेकित आरक्षित सूची तैयार की है जिसका विवरण निम्नानुसार है:

8. संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के निकट ‘सुविधा काउंटर’ स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/ भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/ स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 011-23385271/ 23381125 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 17:00 बजे के बीच किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। तथापि, उम्मीदवारों के अंक, परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है। साभार : पीआईबी

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »