NEW English Version

दशकों पुरानी जल भराव की समस्या से जल्द मिलेगी शहर को राहत-अलीगढ़ को मिली 2 नए बड़े पंम्पिंग स्टेशन और पाइपलाइन की सौगात

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत दिलाने की दिशा में अलीगढ़ महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप नगर निगम अलीगढ़ द्वारा शासन को पिछले दिनों भेजे गए ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर विचारुपरांत शासन द्वारा लगभग ₹26.32 करोड़ की लागत से 2 बड़े ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं पाइपलाइन के निर्माण कार्यों को कराये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिछले दिनों आयोजित राज्य स्तरीय शीर्ष समिति (SLAC) की बैठक में प्रतिभाग करते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने राज्य स्तरीय शीर्ष समिति के समक्ष अलीगढ़ में जल भराव की विकराल समस्या और उसके समाधान को लेकर नए ड्रेनेज पंम्पिंग स्टेशन व पाइप लाइन डालने आदि निर्माण के लिए विस्तार से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया था। महापौर व नगर आयुक्त के प्रयास से राज्य स्तरीय शीर्ष समिति (SLAC) ने 26 करोड़ 32 लाख की लागत से शहर में ड्रेनेज व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नई सीवर पंपिंग के स्टेशन और पाइपलाइन डालने के लिए धनराशि को स्वीकृत कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की राज्य स्तरीय शीर्ष समिति से स्वीकृत मिलने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के अंतिम अनमोदन हेतु औपचारिक रूप से स्वीकृत वांछित रह गयी है।

 नगर आयुक्त ने बताया कि इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिये आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाएंगी ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी के अनुमोदन के उपरांत तत्काल ई निविदाएं आमंत्रित कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके परियोजना पूर्ण होने के बाद शहर की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य में जलभराव की समस्या के प्रभावी समाधान भी हो सकेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की बैठक में अलीगढ़ नगर निगम से संबंधित ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं पाइपलाइन आदि से संबंधित कार्यों के लिए ₹26.32 करोड़ की अनुमानित लागत के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन स्तर पर आयोजित बैठक में प्रदेश के 16 नगर निगमों की विभिन्न Storm Water Drainage Projects की समीक्षा की गई। समिति द्वारा परियोजनाओं की आवश्यकता औचित्य एवं उनसे होने वाले लाभ पर विचार करते हुए अलीगढ़ नगर निगम की ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं पाइपलाइन संबंधी परियोजना स्वीकृति प्रदान की गई है।

नगर आयुक्त ने कहा दशकों पुराने शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए ये परियोजना बेहद कारगार साबित होगी। इस परियोजना के अतिरिक्त  नगर निगम द्वारा लगभग ढाई करोड़ की लागत से तीन नए सीवर पंपिंग स्टेशन( चरकवालान, ओज़ोनकट व सराय रहमान की जलनिकासी के लिए) छोटे स्तर पर अगले तीन से चार महीने में बनवाए जाएंगे जिससे जल भराव में राहत मिलेगी शासन द्वारा स्वीकृत इन दो नए सीवर पंपिंग स्टेशन और पाइपलाइन के अगले साल तक बन जाने से व्यापक रूप से  सराय रहमान व शाहजमाल सहित शहर के 1 दर्जन से अधिक जल भराव क्षेत्र की लगभग 8 लाख की आबादी को जल भराव से राहत मिलेगी और दशकों पुरानी शहर की जल भराव की समस्या का अंत भी हो सकेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि सुदामा पुरी छर्रा अड्डा सुरेंद्रनगर आदि क्षेत्र में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए अगले 20 दिनों में छर्राड़ा मीनाक्षी पुल के नीचे नया पंपिंग स्टेशन क्रियाशील हो जाएगा जिसके क्रियाशील होने से इस क्षेत्र में जल निकासी का स्थाई समाधान हो सकेगा। नई पंपिंग व्यवस्था विकसित होने से नालों एवं जल निकासी पर दबाव कम होगा तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी अधिक तेजी से कराई जा सकेगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर की जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। शासन से प्राप्त इस स्वीकृति से ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। पंपिंग स्टेशन एवं संबंधित पाइपलाइन कार्य पूर्ण होने के बाद वर्षा जल की निकासी क्षमता में वृद्धि होगी तथा नागरिकों को जलभराव से राहत दिलाने की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त होंगे।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ जैसे पुराने और घनी आबादी वाले शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मजबूत एवं ड्रेनेज नेटवर्क के लिए शासन द्वारा स्वीकृत ₹26.32 करोड़ की परियोजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नए ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं पाइपलाइन विकसित होने से वर्षा जल की निकासी क्षमता बढ़ेगी और लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »