NEW English Version

राष्ट्रभक्ति और युवा शक्ति के संदेश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

कोइराजपुर। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिया, जहाँ विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों ने मिलकर स्वतंत्रता के अमूल्य महत्व को स्मरण किया। इस वर्ष समारोह की विशेष थीम “वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्ष एवं विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति का आह्वान” रही, जिसने कार्यक्रम को विशेष अर्थ और उद्देश्य प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के सचिव श्री राहुल सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ हुआ। जैसे ही तिरंगा आकाश में लहराया, पूरा विद्यालय राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की गूंज से देशभक्ति के भावों में डूब गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों, क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों के बलिदानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा हेतु सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत समूहगान, वाद्य-वृंद प्रस्तुतियां, समूह नृत्य, भाषण, काव्य-पाठ, नृत्य-नाटिका तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ‘वंदे मातरम्’ के अमर स्वर और भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाने वाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस अवसर पर संस्था सचिव श्री राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह, उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधनों में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत की 150 वर्ष की गौरवशाली यात्रा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय जागरण की प्रेरणादायी कहानी को दर्शाती है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा वर्ग अपने ज्ञान, कौशल, नवाचार, अनुशासन और सकारात्मक सोच को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समर्पित करेगा।

समारोह का एक विशेष आकर्षण विद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘प्रज्ञा पत्र’ के प्रथम संस्करण का लोकार्पण रहा। विद्यार्थियों की सहभागिता से तैयार इस पत्रिका का विमोचन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि यह पत्रिका विद्यार्थियों को लेखन, संपादन, रचनात्मक चिंतन और साहित्यिक अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करेगी। विद्यालय की इस पहल को सभी ने सराहनीय और नवाचारी प्रयास बताया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा 11 के विद्यार्थियों गुरुदेव त्रिवेदी, दर्शिका सिंह एवं नितिन कुमार दुबे ने किया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे समारोह को व्यवस्थित और आकर्षक बनाए रखा।

देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और युवा शक्ति के संदेश से परिपूर्ण यह स्वतंत्रता दिवस समारोह सभी के लिए प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बन गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम, गर्व और विकसित भारत के निर्माण के प्रति नई ऊर्जा एवं संकल्प का संचार किया। एवीके न्यूज सर्विस

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »