NEW English Version

ख़राब निर्माण पर 2 फर्मो पर नगर आयुक्त की कार्रवाई-ख़राब मानक व निर्माण देखकर  ख़फ़ा हुए नगर आयुक्त

माननीय मुख्यमंत्री जी की विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति के अनुपालन में नगर आयुक्त द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड-62 कुँवर नगर में ओमप्रकाश के मकान से शिवम के मकान होते हुए चंद्रपाल के मकान तक आरसीसी नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण व वार्ड 62 में ही दिगंबर के मकान से अरविंद के मकान तक आरसीसी नाली व इंटरलॉकिंग सड़क  निर्माण  का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर उक्त वार्ड में ये कार्य करने वाली दो फर्म मैसर्स

हर्ष एंटरप्राइजेज और मैसर्स रत्नाकर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की।

नगर आयुक्त द्वारा किये गया निरीक्षण

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड संख्या 62 में मेसर्स हर्ष इंटरप्राइजेज द्वारा माली नगला में दिगम्बर के मकान से अरविंद के मकान तक लगभग ₹14,64,434.40 लागत से से आरसीसी नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य एवं वार्ड संख्या-62 में मेसर्स रत्नाकर द्वारा कुँवर नगर मेंओमप्रकाश के मकान से शिवम के मकान होते हुए चन्द्रपाल के मकान तक ₹15,58,034.10 की लागत से आरसीसी नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षणकिया। इन दोनों निर्माण कार्य में मानक व निर्माण सामाग्री में लापरवाही देखने को मिली स्थानीय लोगो व पार्षद द्वारा इस ख़राब निर्माण के सम्बंध में नगर आयुक्त को बताया गया।

मौके पर नगर आयुक्त ने संबंधित दोनो फर्म पर निविदा धनराशि का 10 प्रतिशत जुर्माना तत्काल प्रभाव से अधिरोपित करते हुए निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों के भीतर घटिया गुणवत्ता वाली नाली को पूर्ण रूप से तोड़कर निर्धारित मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाए व निर्धारित अवधि में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर फर्म की देय धनराशि जब्त करने तथा उसे ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अलीगढ़ नगर निगम

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »