NEW English Version

भलस्वा डेयरी और स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी में बदहाल सड़कें बनीं जनसमस्या, स्थानीय लोगों ने तत्काल सुधार की मांग की

नई दिल्ली, दिल्ली के भलस्वा डेयरी क्षेत्र, स्वामी श्रद्धानंद कॉलोनी तथा आसपास के इलाकों में सड़कों, नालियों, फुटपाथों और यातायात व्यवस्था की स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। लंबे समय से मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के बने रहने से आम लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगल बाजार चौक, बजरंग चौक, शनि बाजार, शनि बाजार मोड़, मछली मार्केट, गुर्जर चौक और झंडा चौक सहित कई स्थानों पर सड़कें जर्जर स्थिति में हैं। विशेष रूप से शनि बाजार से मछली मार्केट तक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए आवागमन जोखिमपूर्ण बना हुआ है।

सड़क की खराब स्थिति के कारण ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहन मुख्य मार्ग से बचने के लिए संकरी गलियों का इस्तेमाल करने को मजबूर होते हैं। इससे गलियों में भी यातायात दबाव और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। बारिश अथवा जलभराव की स्थिति में समस्या और गंभीर हो जाती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी और आसपास बिखरा मलबा एवं कूड़ा भी क्षेत्र की स्थिति को और खराब कर रहा है।

बादली विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक से स्थानीय नागरिकों की मांग है कि विधायक, दिल्ली सरकार और एमसीडी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराएं और मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराएं।

स्थानीय लोगों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, एमसीडी तथा बादली विधायक से मांग की है कि जर्जर सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, जलभराव की समस्या के समाधान और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए।

जनता का कहना है कि बेहतर सड़क और सुरक्षित आवागमन कोई विशेष सुविधा नहीं, बल्कि नागरिकों का बुनियादी अधिकार है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »