नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर की ट्रैफिक व अतिक्रमण मुक्त बनाने व शहर के मुख्य मार्गो को जाम मुक्त बनाने की दिशा मे निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक नगर आयुक्त की देख रेख में नगर निगम प्रवर्तन दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में एटा चुंगी से मानसिंह की पुलिया तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया अभियान के दौरान अस्थायी अतिक्रमण ज़ब्त करते हुए 25000 का जुर्माना भी वसूल किया।

शमशाद मार्केट पर अतिक्रमण को व्यवस्थित करने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा अतिक्रमण करने वालो को नोटिस दिए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा जो लोग सड़क, सड़क किनारे फुटपाथ, नाले नालियों पर सामान रखकर व स्लैब डालकर अतिक्रमण किया है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति मे नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा एवं भारी जुर्माना वसूला जायेगा। शहर के सभी मार्गो की इंट्रीग्रेटेड कमांड एन्ड कंट्रोल रूम से निरंतर निगरानी की जा रही है।