यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अचल ताल, अटल चौक, राजा महराणा प्रताप पार्क व नवदुर्गा मंदिर एक दीया शुभकामनाओं का एक दीया आशीर्वाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शहर विधान सभा के अंतर्गत अचल सरोवर पर विधायक शहर मुक्ता राजा के नेतृत्व में महापौर प्रशान्त सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहित अनेको अधिकारी कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु व जनसेवा की उनकी 25 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

कोल विधान सभा के अंतर्गत अटल चौक(सेंटर पॉइंट) पर विधायक कोल अनिल पाराशर के नेतृत्व में एमएलसी तारिक़ मंसूर, महापौर प्रशान्त सिंघल, दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, पार्षद अनिल सेंगर, संजय पंडित गुनीत मित्तल मानव महाजन, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहित अनेको वरिष्ठ नेताओं, व्यापारियों, अधिकारी कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु व जनसेवा की उनकी 25 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की और माननीय प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं देते हुए अपना संदेश लिखा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत अचल सरोवर व सेंटर पॉइंट के अतिरिक्त नगर निगम द्वारा सुरेंद्रनगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क नवदुर्गा मंदिर, नगर निगम सेवाभवन दीप प्रज्वलित कराये तो वही नगर निगम से संबंधित पीएम आवास, वेंडिंग ज़ोन के लाभार्थियों ने भी अपने अपने आवास पर भी आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।