NEW English Version

शाहजमाल ईदगाह रोड को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत-अवैध अतिक्रमण पर जल्द होगी कार्रवाई

बीते माह मई में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा नगरीय जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने तथा स्थानीय जनता एवं पार्षदों द्वारा प्रतिदिन अवगत कराई जा रही जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से वार्ड-83 शाह जमाल ईदगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। मौके पर स्थानीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन महज़र द्वारा ईदगाह रोड स्थित नई ईदगाह के पास दुकानों एवं रियाज़ दूध वालों से मज़र की कोठी तक अवैध अतिक्रमण की शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थानीय पार्षद की शिकायत व स्थानीय समस्या का संज्ञान लेते हुए संपत्ति विभाग को ईदगाह शाहजमल के आस पास अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

 नगर आयुक्त के निर्देशो पर नगर निगम संपत्ति विभाग व प्रवर्तन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहजमाल ईदगाह के पास लगभग 11 दर्जन अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए लाल निशान लगाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगरीय क्षेत्र को अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम से निज़ात दिलाने का लगातार प्रयासरत है। शाह जमाल ईदगाह क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत के क्रम में संपत्ति विभाग को स्थलीय जांच कर अवैध अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे। आज की कार्रवाई में लगभग 1 दर्जन अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए हैं। चिन्हांकन के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि शाहजमाल ईदगाह रोड का जल्द चौड़ीकरण कराते हुए विश्वस्तरीय सड़को की भांति इस सड़क को विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »