यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं जनसेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गुरुवार को नगर निगम द्वारा गुलर रोड पंपिंग स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा एवं अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम अधिकारियों ने स्वच्छता मित्रों के साथ श्रमदान करते हुए गूलर रोड समीप लंबे समय से संचालित बड़े कचरा डलाव घर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए कचरा डलाव स्थल को विलोपित कर स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

नगर निगम के गूलर रोड पंपिंग स्टेशन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता में श्रमदान अभियान के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले इस देशव्यापी अभियान का स्वच्छता के प्रति सेवा करने के संकल्प के साथ जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ
माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए मिष्ठान वितरित करते हुए देश को स्वच्छ एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपील की। जन आंदोलन बनाने का आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संपूर्ण भारतवर्ष विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है स्वच्छता मित्रों के सहयोग के बल पर शहर प्रदेश और देश की स्वच्छता में बदलाव आया है जिसके लिए सभी स्वच्छता मित्र बधाई के पात्र हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में भी देश में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। इस परिवर्तन में स्वच्छता मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्र प्रतिदिन विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए शहर को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके परिश्रम और समर्पण के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी स्वच्छता मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी और नागरिकों से भी स्वच्छता कार्य में सहयोग करने की अपील की।
महापौर प्रशांत सिंघल ने सभी स्वच्छता मित्रों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सभी को स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
महापौर ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं नमन करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति जनमानस की सोच और व्यवहार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया है। अलीगढ़ नगर निगम भी ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।
नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है इस अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ-साथ विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगो को स्वच्छता कूड़ा पृथक्करण सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में पार्षद योगेश सिंघल राकेश ठाकुर विनोद कुमार विपिन चंचल अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी स्वच्छता निरीक्षक प्रकाश सिंह कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना, मीडिया सहायक अहसन रब, स्टेनो देशदीपक अर्बन कम्पनी हेड अहसान सैफी आदि मौजूद थे।