विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं से अधिकारियों और कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला मंच
राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग को प्रोत्साहित करने और सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औषधविभागमें 14 सितंबरसे 29 सितंबर, 2026 तकहिंदीप्रयोग–प्रोत्साहनपखवाड़ेकाआयोजनकियागया। पखवाड़े का आयोजन राजभाषा नीति के सुचारु अनुपालन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभाग में कार्यरत सभी नियमित एवं संविदात्मक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करने, रुचि एवं सहभागिता को बढ़ाने के लिए किया गया।

इस दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को हिंदी भाषा में अपनीअभिव्यक्ति, रचनात्मकता, लेखनक्षमतातथाभाषा–कौशल को प्रदर्शित करने का मंच मिला।
पखवाड़े के अंतर्गत हिंदीनिबंध, हिंदीश्रुतलेखन, हिंदीटिप्पणीएवंप्रारूपलेखन, हिंदीअनुवाद, हिंदीसामान्यज्ञान, हिंदीवाद–विवादतथाहिंदीकवितापाठ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से प्रतिभागियों ने, विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रकट किए। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि कविता पाठ के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता एवं काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इन प्रतियोगिताओं में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इन गतिविधियों ने विभाग में हिंदी के प्रति रुचि और सहभागिता को बढ़ावा देने में योगदान दिया तथा राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। साभार : पीआईबी