NEW English Version

मानसून के बाद सड़को को गड्डा मुक्त बनाने के लिए नगर आयुक्त ने शुरू किया अभियान

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप नगरीय क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं आवागमन के लिए सुगम बनाने की दिशा में नगर निगम ने मानसून के बाद शहर की सड़क मरम्मत अभियान को शुरू कर दिया है। बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह हुए गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण विभाग को युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार शाम नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शहर की कई महत्वपूर्ण एवं क्षतिग्रस्त सड़कों का स्वयं मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खैर रोड, जेल रोड, उदय सिंह जैन रोड, रामघाट रोड, जयंती नगर रोड, लालजी रोड, अब्दुल्ला रोड, जमालपुर रोड, जेल पुल से तस्वीर महल, मैरिस रोड चौराहे से रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट रोड एवं स्टेट बैंक रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों की स्थिति का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर बारिश के कारण बने गड्ढों को तत्काल प्रभाव से भरवाते हुए आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए।

सहायक अभियंताओं को बड़ी जिम्मेदारी

नगर आयुक्त ने शहर की सड़कों की मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए नगर निगम के सभी चारों जोनों में सहायक अभियंताओं के नेतृत्व में 50 निर्माण टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों को आवश्यक निर्माण सामग्री एवं संसाधनों के साथ सड़को पर उतारते हुए जोनवार क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने सभी सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि अभियान को तत्काल प्रभाव से शुरू करते हुए अगले 7 से 10 दिनों में शहर की सभी चिन्हित प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाए। इसके लिए सभी जोनल अधिकारियों एवं सहायक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने, निर्माण टीमों की कार्य प्रगति की समीक्षा करने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रथम चरण में चारों जोनों की 24 प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य

नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में चारों जोनों की लगभग 24 प्रमुख सड़कों पर विशेष गड्ढा मुक्ति अभियान शुरू किया जा रहा है। जोन-1: में 8 प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा।, जोन-2: 6 प्रमुख सड़कों पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा, जोन-3:  3 प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा एवं जोन-4: 7 प्रमुख सड़कों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप नगरीय क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। मानसून के दौरान लगातार बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं जिनको मरम्मत करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।शहर की प्रमुख सड़कों का स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है तथा सभी चारों जोनों में 50 निर्माण टीमों को लगाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया जा रहा है। प्रथम चरण में 24 प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »