आने वाले त्योहारों को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने फेज-1 की सीएम ग्रिड 7 सड़को को अगले 15 से 20 दिनों में सभी फिनिशिंग कार्य पूर्ण करते हुए आम नागरिकों के आवागमन के लिए नागरिकों को सुपुर्द करने के दिशा निर्देश जारी किये है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, यातायात व्यवस्था तथा परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाने की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएम ग्रिड दोदपुर
सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) सी.एम. ग्रिड्स’ के अंतर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा फेज-2 पैकेज-4 में कृषि फार्म चुंगी से केला नगर चौराहा होते हुए ख्वाजा गार्डन, दोदपुर तक लगभग ₹23 करोड़ 64 लाख की लागत से निर्मित की जा रही 1.830 किलोमीटर लंबी यह सड़क वार्ड संख्या 49, 52, 55, 74, 75 एवं 81 को जोड़ती है का निरीक्षण किया। मौके पर नगर आयुक्त ने कार्यदाही एजेंसी/ठेकेदार को तेजी से सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। मौके पर इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट लैंप फिटिंग कार्य होता हुआ मिला जिस पर नगर आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया।
जीवनगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट नाला निर्माण
नगर आयुक्त ने जीवनगढ़ में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से कार्यदायी संस्था सी.एन.डी.एस. के माध्यम से लगभग 6794.50 लाख रुपये लागत की स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज परियोजना-2 संचालित के अंर्तगत लगभग 954.89 लाख रुपये की लागत से केला नगर चौराहे से जीवनगढ़ होते हुए ज़ाफरी ड्रेन तक सड़क के मध्य अंडरग्राउंड प्री-कास्ट सेगमेंट तकनीक पर आधुनिक नाला निर्माण कार्य कराया का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर नगर आयुक्त ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंजीनियर और एजेंसी को तेजी से दिन रात्रि कार्य करके इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सीएम ग्रिड स्वर्ण जयंती नगर से रमेश विहार
नगर आयुक्त लगभग 19 करोड़ 5 लाख की लागत से वार्ड 32 व 82 में स्वर्ण जयंती नगर चौराहे से रमेश विहार रोड लगभग 1.56 मीटर लंबी सड़क जिसका भी निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है का भी निरीक्षण किया। मौके इस सड़क निर्माण में बाधक एक भवन अतिक्रमण पर नगर आयुक्त ने तत्काल सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाते हुए नाला निर्माण कारने के निर्देश दिए।
सीएम ग्रिड रेलवे रोड
नगर आयुक्त ने रेलवे रोड पर पैकेज-2 के अंतर्गत 13 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से वार्ड संख्या 10, 37, 60, 68 एवं 87 में जीटी रोड स्थित महाराजा पैलेस से अब्दुल करीम चौराहा, जामा मस्जिद होते हुए खटीकन चौराहा तक लगभग 1.68 किलोमीटर लंबी सड़क/नाला का निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस सड़क पर यातायात व्यवधान व हाथीपुल के निर्माण को तत्काल शुरू कराये जाने के दृष्टिगत एसपी ट्रैफिक को ट्रैफिक डायवर्जन के लिए तत्काल पत्र भेजने के निर्देश दिए रेलवे रोड पर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को क्षतिग्रस्त स्थिति में ज़फर बिल्डिंग दिखी जिसे देखकर नगर आयुक्त ने इस बिल्डिंग को पुनः गिरासू भवन संबंधी नोटिस देने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ में विश्व स्तरीय सुख सुविधाओं से लैस सीएम ग्रिड की फेज 1 की सभी सड़के पूर्ण होने की दिशा में है आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए अगले 15 से 20 दिनों में इन सभी सड़कों को आवागमन के उपयोग हेतु शहर वासियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। अलीगढ़ को स्वच्छ सुंदर सुगम सुरक्षित एवं आधुनिक शहर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है और सभी प्रमुख परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कर जनता को उनका लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।