दिल्ली, देश की अग्रणी साहित्यिक संस्था हिंदी की गूँज के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार स्वर्गीय गोविंद शर्मा की स्मृति में ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सूर्यनाथ सिंह ने की तथा संचालन संस्था के संयोजक नरेंद्र सिंह नीहार ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में सूर्य कुमार पांडेय, सूर्यकांत शर्मा, मेधा बंसल, भावना अरोड़ा, डॉ. ममता श्रीवास्तव सरुनाथ, विमला रस्तोगी, राम कुमार पांडे, प्रियांशी चोपड़ा, डॉ विनोद चौहान प्रसून, डॉ संदीप शर्मा (गोविन्द शर्मा के पुत्र), खेमेन्द्र सिंह,गिरीश चन्द्र जोशी, सरिता शर्मा,अलका सोनी सहित अन्य साहित्यकारों ने सहभागिता की तथा अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने स्वर्गीय गोविंद शर्मा के साहित्यिक अवदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन हिंदी बाल साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से बालमन की संवेदनाओं, कल्पनाओं और जीवनमूल्यों को अभिव्यक्ति दी। उनकी साहित्यिक साधना और रचनात्मक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सभी प्रतिभागियों ने दिवंगत साहित्यकार के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी साहित्यिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने हनुमानगढ़ की यात्रा का संस्मरण सुनाते हुए दिवंगत साहित्यकार की आत्मीयता और सादगी का जिक्र भी किया. संगोष्ठी भावपूर्ण श्रद्धांजलि और संवेदनाओं के साथ संपन्न हुई। भावना अरोड़ा