स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से कार्यदायी संस्था सी.एन.डी.एस. के माध्यम से लगभग 6794.50 लाख रुपये लागत की स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज परियोजना-2 संचालित की जा रही है। इसी परियोजना के अंतर्गत लगभग 954.89 लाख रुपये की लागत से केला नगर चौराहे से जीवनगढ़ होते हुए ज़ाफरी ड्रेन तक सड़क के मध्य अंडरग्राउंड प्री-कास्ट सेगमेंट तकनीक पर आधुनिक नाला निर्माण कार्य युद स्तर पर हो रहा है इस नाले का लगभग 800 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
इस नाला निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण होने की कगार पर आ गया है। अब इस परियोजना के अंतर्गत केला नगर चौराहे से ओपन नाला निर्माण करके अंदर जीवनगढ़ में प्री-कास्ट सेगमेंट तकनीक पर बने अंडरग्राउंड नाला से कनेक्ट किया जाना है।

केला नगर चौराहे से जीवनगढ़ प्री-कास्ट सेगमेंट तकनीक से बने अंडरग्राउंड नाले को एक दूसरे से जोड़ने के लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम निर्माण विभाग, सी.एन.डी.एस जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर व अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तकनीकी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सी.एन.डी.एस जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश कुमार को तत्काल केला नगर चौराहे से नाला निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये मोके पर नगर आयुक्त ने इस नाले के निर्माण कार्य को युद स्तर पर कराये जाने व अगले 1 माह में नाला निर्माण कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन निर्धारित की। जीवनगढ़ से केला नगर की ओर आने वाले इस अंडरग्राउंड नाले का लगभग 800 मीटर लंबाई में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
गौरतलब है कि विगत लगभग ढाई वर्षों से लंबित पड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सतत प्रयासों, नियमित निगरानी एवं पार्षदों के सहयोग व संवाद के बल पर लगभग 800 मीटर नाला निर्माण कार्य पूर्ण कराया है मात्र अब इस परियोजना के तहत केला नगर से ओपन नाला निर्माण कर उसे जीवनगढ़ प्री-कास्ट सेगमेंट तकनीक से बने अंडरग्राउंड नाले से कनेक्ट किया जाना शेष है।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने परियोजना प्रबंधक एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि नाला निर्माण कार्य के दौरान व्यापक सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। जहां भी खुदाई कार्य किया जाए वहां पर्याप्त बैरिकेडिंग रिफ्लेक्टर चेतावनी संकेतक सुरक्षा उपकरण एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा अथवा दुर्घटना का सामना न करना पड़े।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत जीवनगढ़ क्षेत्र की यह ड्रेनेज परियोजना शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने के बाद मैरिस रोड सहित आस पास की लगभग 4 लाख की आबादी को जलभराव से बड़ी राहत मिलने की संभावना है। लक्ष्य है कि आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व नाला एवं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को जलभराव और यातायात समस्या से राहत प्रदान की जाए।