भारत के कंट्री गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होने के साथ, इस सम्मान ने यूएई आधारित भारतीय उद्यमी को सांस्कृतिक एकता, साझा मूल्यों और भारत-यूएई के बीच गहरे होते संबंधों के केंद्र में ला खड़ा किया है
दिल्ली: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का जश्न मनाते हुए, अबू धाबी में आयोजित आठवें नेशनल फेस्टिवल ऑफ टॉलरेंस एंड कोएग्जिस्टेंस में, बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन और संस्थापक डॉ. (सी.ए.) अंकुर अग्रवाल को यूएई मिनिस्टर ऑफ टॉलरेन्स एंड को-एक्ज़िसटेंस, महामहिम शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान ऐसे समय में दिया गया, जब भारत इस महोत्सव में कंट्री गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुआ था। इससे इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव, साझा आकांक्षाओं और पुरानी दोस्ती का जश्न मना रहा है।

यूएई मिनिस्ट्री ऑफ टॉलरेन्स एंड को-एक्ज़िसटेंस द्वारा आयोजित यह महोत्सव 13 से 15 नवंबर, 2026 तक “ग्रोइंग इन यूनिटी” थीम के तहत उम्म अल इमारात पार्क में आयोजित किया गया। इसमें 22 देशों के प्रतिनिधि और सांस्कृतिक समुदाय शामिल हुए। यह आयोजन एक ऐसे समावेशी समाज को बढ़ावा देने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहाँ अलग-अलग राष्ट्रीयताओं, संस्कृतियों और परंपराओं के लोग एक साथ मिलकर आगे बढ़ सकें।
उद्घाटन समारोह में 7,000 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें यूएई में नियुक्त 60 से अधिक राजदूत, वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधि, राजनयिक समुदाय के सदस्य और सांस्कृतिक जगत के प्रमुख लोग मौजूद थे।
यूएई में अपना व्यवसाय बना रहे भारतीय उद्यमी डॉ. अग्रवाल के लिए यह सम्मान विशेष महत्व रखता है। यह उन लोगों के बीच के संबंधों का जश्न मनाने का एक गौरवशाली पल था, जो भारत-यूएई की साझेदारी को लगातार आकार दे रहे हैं।
यह अवसर यूएई के आर्थिक और सामाजिक परिवेश में भारतीय उद्यमियों और पेशेवरों की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाता है। भारतीय समुदाय लंबे समय से देश की विकास गाथा का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। इसने विभिन्न उद्योगों में योगदान देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और व्यवसायिक संबंधों को भी मजबूत बनाया है।
यह सम्मान ऐसे समय में दिया गया है, जब भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय संबंधों का एक अत्यंत सक्रिय दौर चल रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 101.25 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया। इसमें निवेश, बुनियादी ढाँचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में बनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी का बड़ा योगदान रहा। दोनों देशों ने 2032 तक 200 अरब अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी रखा है।
इस पृष्ठभूमि में, यह उत्सव याद दिलाता है कि भारत और यूएई के बीच के संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं। ये संबंध पीढ़ियों से चले आ रहे सांस्कृतिक आदान-प्रदान, उद्यमशीलता की भावना और लाखों व्यक्तिगत संपर्कों पर टिके हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान सम्बोधित करते हुए, महामहिम शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने यूएई के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान और देश के सामाजिक व सांस्कृतिक ताने-बाने में उनकी निरंतर भूमिका को सराहा। भारत की ओर से पारंपरिक प्रस्तुतियां, कलात्मक प्रदर्शन और सांस्कृतिक अनुभव प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने भारत की विविधता का जश्न मनाने के साथ-साथ दोनों देशों के साझा मूल्यों को और मजबूत किया।
बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन और संस्थापक के रूप में, डॉ. अग्रवाल उन उद्यमियों की नई पीढ़ी का हिस्सा हैं, जो यूएई के रियल एस्टेट क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। बेहतरीन अनुभव प्रदान करने और विशिष्ट आवासीय गंतव्य विकसित करते हुए, बीएनडब्ल्यू लोगों और समुदायों की आकांक्षाओं को प्राथमिकता दे रहा है।
इस उत्सव की थीम, ग्रोइंग इन यूनिटी इसी दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह इस भरोसे की पुष्टि करती है कि स्थायी प्रगति केवल आर्थिक अवसरों से नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, साझा उद्देश्यों और अपनेपन की भावना से भी आती है।
अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (इंटरनेशनल डे फॉर टॉलरेंस) के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्सव में यूएई के संस्थापक, लेट शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान की विरासत को सम्मान दिया गया। शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी यूएई की राष्ट्रीय पहचान को आकार दे रहा है। बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के लिए, यह गौरव का पल था और साथ ही समावेशन, समुदाय और साझा प्रगति के उन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का मौका भी था, जो यूएई की पहचान हैं। मुस्कान सिंह