NEW English Version

अयोध्या पर्व-2026 की अखिल भारतीय कविता प्रतियोगिता में नरेंद्र सिंह नीहार को मिला तृतीय स्थान

दिल्ली। अयोध्या पर्व-2026 के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कविता, गीत एवं मुक्तक प्रतियोगिता में सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं ‘हिंदी की गूँज’ संस्था के संयोजक नरेंद्र सिंह नीहार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान को एक बार फिर प्रतिष्ठित किया है।

नरेंद्र सिंह नीहार
नरेंद्र सिंह नीहार

फरीदाबाद निवासी डॉ. कपिल कुकरेजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को रामचरितमानस के किसी एक पात्र अथवा रामायण के किसी प्रसंग पर आधारित कविता, गीत, ग़ज़ल, दोहे एवं मुक्तक के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता में देशभर के अनेक साहित्यकारों एवं रचनाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता के घोषित परिणामों में प्रथम पुरस्कार सुश्री कृष्णलता यादव को, द्वितीय पुरस्कार सुश्री पूनम मनु एवं डॉ. रामप्रकाश तिवारी को तथा तृतीय पुरस्कार सुश्री मेघना शर्मा, नरेंद्र सिंह नीहार एवं सूबे सिंह मौर्य को प्रदान किया गया।

नरेंद्र सिंह नीहार की इस उपलब्धि पर ‘हिंदी की गूँज’ संस्था के पदाधिकारियों, साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नीहार की यह सफलता उनकी साहित्यिक साधना, सृजनशीलता और हिंदी साहित्य के प्रति समर्पण का सुखद प्रतिफल है। उनकी इस उपलब्धि से साहित्यिक जगत में हर्ष का वातावरण है।

भावना अरोड़ा 'मिलन' अध्यापिका, लेखिका, मोटिवेशनल स्पीकर
भावना अरोड़ा ‘मिलन’
अध्यापिका, लेखिका, मोटिवेशनल स्पीकर

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »