NEW English Version

शहर के विकास को गति देने के लिए नगर निगम संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों पर करेगा कार्रवाई

नगर निगम संपत्ति कर वसूली के निर्धारित लक्ष्य को अधिक से अधिक प्राप्त करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार को संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करते हुए बड़े बकायेदार सरकारी विभागों एवं भवनों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए है साथ ही नगर आयुक्त ने कार्रवाई से पूर्व नगर निगम संपत्ति कर के बड़े बकायेदार सभी सरकारी विभागों को समन्वय बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है यह बैठक शनिवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम सेवा भवन में आयोजित की जाएगी।

संपति कर वसूली की समीक्षा बैठक में धनीपुर मंडी एवं बीज गोदाम संचालकों द्वारा नगर निगम का संपत्ति कर जमा नहीं किए जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। नगर आयुक्त ने कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ एवं संबंधित क्षेत्रीय जोनल अधिकारी को धनीपुर मंडी में संपत्ति कर वसूली के दृष्टिगत व्यापारियों, मंडी समिति के सचिव एवं मंडी अध्यक्ष से वार्ता करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा कि विभागीय कार्रवाई तालाबंदी एवं कुर्की से पूर्व संबंधित बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया जाए वार्ता के उपरांत भी यदि धनीपुर मंडी समिति एवं बीज गोदाम संचालकों द्वारा नगर निगम का संपत्ति कर जमा नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गुरुवार को नगर निगम सेवा भवन सभागार में संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने कर निर्धारण अधिकारी से नगर निगम के सभी चार जोन में संपत्ति कर के बड़े सरकारी विभागों एवं भवनों के बकायेदारों का विस्तृत ब्यौरा तलब किया। नगर आयुक्त ने सरकारी विभागों पर संपत्ति कर बकाया होने को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रत्येक सरकारी विभाग एवं बड़े बकायेदारों से संपत्ति कर वसूली की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अनूपशहर(जमालपुर रोड)तालाबंदी

नगर निगम संपत्ति कर में वृद्धि को लेकर निरंतर प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध तालाबंदी की तबातोड़ कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है। गुरुवार को ज़ोन-1 में ज़ोनल अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में अनूपशहर बाईपास(जमालपुर रोड) स्थित लगभग 1 दर्जन दुकानों पर नगर निगम द्वारा तालाबंदी की कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील करने का नोटिस चस्पा किया गया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एक बार फिर दोहराया नगरीय क्षेत्र में नगर निगम संपत्ति कर के सभी बड़े बकाएदारों की सूची नगर निगम द्वारा तैयार कर ली गई है और सार्वजनिक समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें निरंतर सूचित किया जा रहा है, परंतु संपत्ति कर के बड़े बकायेदार, नगर निगम संपत्ति कर को जमा नहीं कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में नगर निगम तालाबंदी कार्रवाई करने के लिए विवश हो रहा है।

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के संपत्ति कर का सीधा संबंध शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार विकास कार्यों तथा मूलभूत सेवाओं की गुणवत्ता से है शहर के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सम्पति कर वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बड़े बकायेदारों को चाहिए कि वे अपनी बकाया गृहकर एवं संपत्ति कर की धनराशि समय से जमा कर नगर निगम के विकास कार्यों में अपना सहयोग करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »