डॉ. मनसुख मांडविया ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की

Live News
पहलगाम आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगापहलगाम अटैक: इस कुख्यात आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, जानें उसकी पूरी कुंडलीपहलगाम आतंकी हमला: PM मोदी ने सऊदी अरब से अमित शाह को लगाया फोन, दिया ये बड़ा आदेशRajat Sharma's Blog | क्या नया वक्फ कानून आम मुसलमानों के लिए बेहतर है?क्या होती है सेना की विक्टर फोर्स? जो पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले आतंकियों को ढूंढ रहीरिटायर्ड DGP मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पत्नी 5 दिनों से गुगल पर हत्या की तरकीब कर रही थी सर्च'इस जन्म में बीजेपी...', अब पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या बोल गए'संसद ही सुप्रीम है', आलोचना के बीच फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया बड़ा बयानप. बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग...सबसे पहले किस राज्य में लगा था अनुच्‍छेद-356? जानिए पूरी डिटेल्सफिर चला धामी सरकार का बुलडोजर, 100 साल पुरानी मजार को गिराया; बताई ये वजह

केंद्रीय युवा कार्यक्रम मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री सुश्री रक्षा खडसे ने आज नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित करके राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। यह कार्यक्रम खेल के इस महान खिलाड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि थी, जिनकी विरासत आज भी देश भर के एथलीटों को प्रेरित करती है।

श्रद्धांजलि देने के बाद, डॉ. मांडविया और सुश्री खडसे फिटनेस और खेल के संदेश को बढ़ावा देने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे। एक उत्साही सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने अपना संदेश दोहराया और सभी नागरिकों से राष्ट्रीय खेल दिवस पर कम से कम एक घंटा आउटडोर खेलों के लिए समर्पित करने का आग्रह किया, जो देशभर में खेल और शारीरिक फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने की व्यापक पहल का परिचायक है।

डॉ. मांडविया ने कहा, “हमें 2047 में अपनी आजादी के 100 साल पूरे होने पर अपने देश को ‘विकसित भारत’ बनाना है।” उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘जो खेलेंगे, वो खिलेंगे’ की परिकल्पना के अनुरूप, हम सभी को खेलों को सक्रिय रूप से अपनाना चाहिए। विश्व के सबसे युवा देशों में से एक के रूप में, खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना हमारी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।”

शारीरिक गतिविधि के पर्यावरणीय लाभों पर जोर देते हुए, डॉ. मांडविया ने व्यायाम के एक स्थायी रूप साइकिल चलाने की पैरवी की। उन्होंने नागरिकों को स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों कारणों से साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, “साइकिल चलाना न केवल सबसे अच्छा व्यायाम है, बल्कि छोटी दूरी के लिए परिवहन का एक पर्यावरण-अनुकूल तरीका भी है। यह ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के खिलाफ एक शक्तिशाली उपकरण है। साइकिल चलाना प्रदूषण का सबसे अच्छा समाधान है।”

यह उत्सव दिनभर जारी रहा और दोनों मंत्रियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के अधिकारियों के साथ एक जोरदार रस्साकशी तथा एक दोस्ताना फुटबॉल मैच में भाग लिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने दिन के थीम सक्रिय भागीदारी और खेल भावना को रेखांकित किया।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित यह कार्यक्रम एक जीवंत प्रदर्शन था, जिसमें इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी। सामूहिक उत्साह के प्रदर्शन में, साई के लगभग 700 कर्मचारियों ने खेल आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। गतिविधियों की विविधता में प्रतिस्पर्धी मैच और मनोरंजक खेल शामिल थे, जो नियमित शारीरिक गतिविधि और खेलों से जुड़ाव के महत्व को उजागर करते थे।

Loading

Book Showcase
Book 1 Cover

मोदी की विदेश नीति

By Ku. Rajiv Ranjan Singh

₹495

Book 2 Cover

पीएम पावर

By Kumar Amit & Shrivastav Ritu

₹228

संभोग से समाधि की ओरर

By Osho

₹288

चाणक्य नीति - चाणक्य सूत्र सहितढ़ता

By Ashwini Parashar

₹127

Translate »