NEW English Version

समाज को एक साथ चलने की जरुरत: महिपाल जी मकराना

क्षत्रिय सम्राट सुहेलदेव बैस जी की जयंती मनाई गई

रघुवंश बहादुर सिंह

फरवरी 2023: नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में बड़े हर्ष के साथ श्री राजपूत करणी सेना दिल्ली प्रदेश द्वारा राष्ट्र रक्षक क्षत्रिय सम्राट सुहेलदेव बैस जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल जी मकराना थे और विशिष्ट अतिथि विनय सिंह, सुशील तोमर, शिवशंकर सिंह, रविन्द्र सिंह बेरूआर और जोगिंदर सिंह सलारीया और आयोजक प्रशांत सिह, समाजसेवी रघुवंश बहादुर सिंह, रिकंु सिंह, दुष्यंत सिंह थे।
अपने सम्बोधन मे महिपाल माकरना ने कहा की समाज को एक साथ चलने की जरुरत है बिना किसी के नाम लिए कहा की कुछ लोग संगठन खड़ा कर चंदा मांग समाज को गुमराह कर रहे है, समाज की लड़ाई जमीन पर लड़ी जाती है। किसी का टांग न खींचे और सभी एक दुसरे का सहयोग करे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. श्रीभगवान सिंह जी ने कहा की सुहेलदेव बैस क्षत्रिय राजवंश से सरकार व अन्य लोग क्षत्रिय इतिहास का दुरपयोग बंद करें। अती विशिष्ट अतिथि गिद्धौर राजवंश से शिव शंकर सिंह चंदेल ने कहा कि हमें अपने इतिहास को स्वयं लिखने की आवश्यकता है हमारा इतिहास हम न लिखेंगे तो ऐसे ही दूषित  होगा व अपने चंदेल वंश की आने वाली किताब के बारे मे अवगत कराया।

 कार्यक्रम के संरक्षक प्रसिद्ध समाजसेवी ग्लोबल हिंदू फेडरेशन के अध्यक्ष रविंद्र बेरवार ने कहा की कोई कड़ा एक्शन लेना होगा, अच्छे लोगों को समाजसेवा में आना होगा। जो भी क्षत्रिय भाई कही भी पीड़िता है उसकी तन मन धन् से सहयोग देकर ही एक नया आयाम स्थापित होगा, इतिहास संरक्षण के लिए सबको आगे आना होगा…कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजपूत करणी सेना दिल्ली प्रभारी प्रशांत सिंह ने किया व कहा सबको एक साथ आना होगा व जिसको जिस भाषा मे समझना है उसको उसी के भाषा मंे उतर देना होगा।. वही कार्यक्रम के सूत्रधार रहे समाजसेवी रघुवंश सिंह सेंगर ने कहा की जो महल मंे वह सोच रहे है की उनका घर सुरक्षित है वह सुरक्षित है तो ये उनकी भूल है उनको आगे आकर समाज को तन मन व धन से लड़ाई लड़नी ही होंगी क्योंकि हर राजपूत धन से मजबूत नहीं है।
वही दुष्यंत सिंह ने कहा की में समाज के लिए खड़ा हुँ आप लोग जैसा कहें मे संभव सहयोग दूंग। अधिवक्ता सुशील तोमर (सुप्रीम कोर्ट ), डॉ रवि प्रताप सिंह, मनीष उज्जैन, प्रहलाद सिंह खींची, ओ पी सिंह, शुभम सिंह,रिंकू सिंह, समाजसेवी  पुरंजय राणा, अधिवक्ता अश्वनी सिंह, पंकज सिंह, श्री मती मधु चौहान, बिपीन भदौरिया, विपिन, व्यवासायी सुनील सिंह, ए. के सिंह, अन्य गणमान्य व्यक्तित्व रहे युवा वर्ग मे अधिवक्ता दीपक सिंह, रवि सिंह, ई गौरव सिंह विक्की, हर्ष बैस, इंजल बैस, हरिवंश सेंगर, आकाश सिंह, गौतम सिंह. आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थिति थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »