NEW English Version

स्टार्टअप स्टॉकडैडी ने अपना पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘AIT Talks’ लॉन्च किया

गुरुग्राम स्थित भारत के प्रमुख स्टॉक लर्निंग ऐप स्टार्टअप स्टॉकडैडी ने आज अपने नए प्लेटफॉर्म ऑल इंडिया ट्रेडर्स टॉक‘AIT Talks’के लॉन्च की घोषणा की, जो अपनी तरह की पहली पहल है। जिसका उद्देश्य खुदरा व्यापारियों और निवेशकों में शेयर बाजार से जुड़े लंबे समय से चल रहे मिथकों को तोड़ना है। स्टॉकडैडी जैसे स्टार्टअप के साथ, गुरुग्राम अपने मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जाना जाता है, जिसका उद्देश्य शेयर बाजार से जुड़े सारे मिथकों को दूर करने के साथ जागरूकता फैलाना है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, केवल 27 प्रतिशत भारतीय पुरुष और 24 प्रतिशत महिलाएं वित्तीय साक्षरता के न्यूनतम स्तर को पूरा करती हैं, जो यह दिखाता है कि अधिकांश भारतीय नागरिकों के लिए शेयर मार्केट अभी भी संशय का विषय है।


लॉन्च की घोषणा करते हुए स्टॉकडैडी के संस्थापक और सीईओ आलोक कुमार ने कहा कि ‘AIT Talks’ प्लेटफॉर्म की मदद से हम उन लोगों के बीच जागरूकता फैलाना चाहते हैं, जो या तो शेयर बाजार में नए हैं या फिर जो लोग शेयर बाजार में कारोबार करने में रुचि रखते हैं। इसमें हम आम लोगों की कहानियों को सामने लाकर, जिन्होंने अपनी स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग यात्रा शुरू से शुरू की थी, लेकिन अब स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में खुद के लिए एक पहचान बना ली है, इसके जरिए लोगों को प्रेरित करेंगे।
नौसिखिए व्यापारियों और निवेशकों को अपनी शेयर बाजार की यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित करने और स्टॉक मार्केट एड-टेक प्लेटफॉर्म होने के साथ-साथ, हम शेयर बाजार में व्यापार करने से पहले शेयर बाजार कौशल सीखने के महत्व के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। । ‘AIT Talks’ एक तकनीक-सक्षम भारतीय मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो शेयर बाजार में रुचि रखने वाले लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। फाइनेंशियल स्वतंत्रता की ओर बढ़ते कदम के साथ इस खुले मंच पर व्यापारी अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं।
एड-टेक स्टार्टअप के सीईओ ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियों से उबरने के लिए उन्हें सक्षम बनाने के साथ-साथ जीवन के संघर्ष में कठिन परिस्थितियों से निकलने के लिए उन्हें प्रेरित करना है। टॉक में निवेश और ट्रेडिंग के जुनून के साथ साथ एक टेक्निकल माइंड ने मैकेनिकल इंजीनियर आलोक कुमार और गुरुग्राम स्थित उनकी कंपनी स्टॉकडैडी को अब भारत में वित्तीय परिदृश्य की लहर में शामिल कर दिया है। यह स्टार्टअप चालू वित्त वर्ष के अंत तक घरेलू और विदेशी बाजारों में कुछ और नए ब्रांड लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

विनीता झा कार्यकारी संपादक

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »