NEW English Version

 एंड पिक्चर्स के साथ मनाइए बेमिसाल आलिया भट्ट का जश्न

डार्लिंग्स…. गंगू चांद थी, और हमेशा रहेगी!

साल 2022 में अलग-अलग ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में देने वालीं आलिया भट्ट का सफर किसी तूफान से कम नहीं रहा है। इस मार्च, एंड पिक्चर्स आपके लिए लेकर आ रहा है आलिया मार्च, जहां उनके जन्मदिन के मौके पर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और 15 मार्च 2023 को ‘डार्लिंग्स’ के एंड पिक्चर्स स्पेशल प्रीमियर्स के साथ बेमिसाल आलिया भट्ट को सेलिब्रेट किया जाएगा। आलिया ने इन दोनों ही फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं, जो एक दूसरे से काफी अलग हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में टाइटल रोल में आलिया ने कमाठीपुरा की एक बाई का शानदार चित्रण किया, जिसमें उन्होंने बड़े दमदार ढंग से अलग-अलग तरह के इमोशंस दिखाए और एक असरदार परफॉर्मेंस पेश की, जिसे बेहद पसंद किया गया। दूसरी ओर, फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में आलिया ने एक कमजोर लेकिन इरादों की पक्की बदरू के रोल में अपनी चमक बिखेरी, जो आखिरकार अपनी ज़िंदगी की कमान खुद अपने हाथ में लेती है।

अपनी फिल्मों के स्पेशल प्रीमियर्स को लेकर आलिया भट्ट ने कहा, “ये फिल्में नारी-प्रधान भूमिकाओं के बारे में बिल्कुल भी नहीं है। अच्छी स्क्रिप्ट्स और दमदार किरदार हमेशा मुझमें दिलचस्पी जगाते हैं। गंगू या बदरू का रोल निभाना बड़ा इंटेंस और सच्चा है। मैंने इन किरदारों को समझने और गंगू और बदरू के रोल में ढलने के लिए बहुत मेहनत की। मैं उम्मीद करती हूं कि एंड पिक्चर्स पर अपने प्रीमियर्स के साथ ये फिल्में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेंगी।”

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म में अपने शानदार बोल्ड लुक और कमाल की एक्टिंग स्किल्स के साथ आलिया ने अपनी परफॉर्मेंस के साथ दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म गंगा नाम की एक सीधी-सादी लड़की की कहानी है, जिसकी ज़िंदगी में उस वक्त एक बड़ा मोड़ आता है, जब उसे एक वेश्यालय में बेच दिया जाता है। इसके बाद वो अपनी तकदीर को कबूल करके हालात को अपने पक्ष में मोड़ लेती है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली एक्टर अजय देवगन ने माफिया लीडर रहीम लाला का दमदार किरदार निभाया है। अपनी आंखों के तेज और दमदार आवाज के चलते अजय पर्दे पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

आलिया भट्ट, गौरी खान और गौरव वर्मा के द्वारा प्रोड्यूस की गई एक और शानदार फिल्म ‘डार्लिंग्स’ एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें आलिया भट्ट के अलावा को-स्टार्स शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू ने भी लीड भूमिकाएं निभाई हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स और लुभावने अंदाज़ के साथ आलिया ने बड़े असरदार ढंग से बदरू का रोल निभाया, जो एक सीधी-सादी बीवी है और अपने पति के हाथों घरेलू हिंसा झेलने पर मजबूर है। आखिरकार, वो इंसाफ पाने के लिए मामला अपने हाथों में लेने का फैसला करती है। यह फिल्म अपने डार्क ह्यूमर, वन-लाइनर्स, कमाल की कहानी और जोरदार डायलॉग डिलीवरी के साथ आपको खूब गुदगुदाती है। एंड पिक्चर्स पर डार्लिंग्स का प्रीमियर 15 मार्च 2023 को होगा, जिस दिन आलिया का जन्मदिन भी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »