NEW English Version

इंटरनेशनल वूमेंस इंस्प्रेशन अवार्ड 2023 के लिए जनपद से अमिता व निरमा देवी का हुआ चयन

26 मार्च को मथुरा में अवार्ड देकर किया जाएगा सम्मानित

हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल ओमेंस इंस्पिरेशन अवार्ड 2023 मथुरा मे आयोजित कार्यक्रम में जनपद से लेखिका अमिता मिश्रा,मीतू  को विशेष व उत्कृष्ट लेखनी व समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी को इंटरनेशनल वूमेंस इंस्पिरेशन अवॉर्ड 2023 के लिए चयनित किया गया है। 

बताते चलें कि अमिता मिश्रा,मीतू  गृह जनपद हरदोई की ही रहने वाली है उनकी माता का नाम मधुबाला मिश्रा व पिता स्मृतिशेष श्रीकान्त मिश्रा है। इन्होने स्नातक सूक्ष्म जीव विज्ञान,बी.एड,डिप्लोमा इन फ़ूड एंड न्यूट्रीशन से किया है। इनकी खास रुचि पेंटिंग,कुकिंग, प्रकृति के करीब रहना और सुंदर प्राकृतिक दृश्यों वाली नई नई जगहों का भ्रमण साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं के साथ काम करना है। साथ ही इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की शिक्षिका के रूप में कार्य किया,अंतर्ध्वनि महिला विंग  सामाजिक संस्था की उपाध्यक्ष के रूप में 2 वर्ष कार्य किया। साथ ही लेखन कार्य जारी रहा। कोरोना काल में कोरोना योद्धा टीम से जुड़ कर कई कार्य किया है। उन्हें विभिन्न साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर लेखन और सामाजिक कार्य कर रही है। इसी के साथ ही दो  उपन्यास लिखे है जो पारुल और सुगंधा  है जो जीवन पर आधारित बहुत ही सरल शब्दो मे अपने उपन्यास मे पिरोया है। इनको कई सम्मान से नवाजा गया है जैसे शारदेय रत्न सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, पंडित रविन्द्र नाथ मिश्र सम्मान, बेटियां फाउंडेशन साहित्य सम्मान और सरस्वती सदन हरदोई द्वारा मिथिलेश कुमारी स्मृति सम्मान, आई एन ए न्यूज द्वारा महिला साहित्यकार के रूप में सम्मान मिला है। इसके अलावा  कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी का भी अवार्ड के लिए चयन किया गया है। श्रीमती देवी अपने संस्थान के माध्यम से जरूरतमंद गरीब बच्चों, बुजुर्गो और गरीबों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। उनका कहना है कि हर जरूरतमंद की मदद करना संस्था का प्रमुख लक्ष्य रहता है , साथ ही सभी प्रमुख त्योहारों को ज़रूरतमंदों के साथ मनाने का प्रयास संस्था करती रहती है। सामाजिक संस्था कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी को कई बार विशेष संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है । इस बार उन्हें भी इंटरनेशनल वूमेंस इंस्पिरेशन 2023 अवार्ड के लिए समाज सेवा में लगातार कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

लाइफलाइन फाउंडेशन की संस्थापक डा० रेणुका वाध्वा ने बताया कि जिन महिलाओ ने किसी भी क्षेत्र मे विशेष व उत्कृष्ट कार्य किया है उन महिलाओं को उनकी संस्था द्वारा सम्मान दिया जाता है। जिन महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रेरणा पुरस्कार 2023 चयन किया जाएगा, उन सभी महिलाओं को 26 मार्च  को मथुरा में सम्मानित किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »