NEW English Version

दिलप्रीत ने सोनी सब के दिल दियां गल्लां में वीर और अमृता  की प्रेम कहानी में क्यूपिड की भूमिका निभाई

मुस्कान सिंह

सोनी सब का पारिवारिक शो दिल दियां गल्लां एक ही परिवार की कई पीढ़ियों के रिश्तों को चित्रित करता है। आपसी गलतफहमियों, भावनात्मक दर्द और परिवार के सदस्यों के बीच शारीरिक दूरी के कारण यह परिवार अलग-थलग हो गया है। पहली दो पीढ़ियां अपनी शिकायतों पर कायम हैं। ऐसे में तीसरी पीढ़ी हस्तक्षेप करती है और उन्हें अपने अतीत का सामना करने और रिश्ते सुधारने की यात्रा शुरू करने को मजबूर करती है। आगामी एपिसोड्स में दर्शक दिलप्रीत (पंकज बेरी) और संजोत (जसजीत बब्बर) को महत्वपूर्ण निर्णय लेते देखेंगे, जो बराड़ परिवार के जीवन को हमेशा के लिए बदल देगा।

मनदीप (संदीप बासवाना) के घर लौटते ही पूरे घर में कोहराम मचा है। मनदीप और दिलप्रीत के खाने-पीने की पसंद-नापसंद का मेल कराने और उनके बीच के झगड़ों को सुलझाने की कोशिश करने में बराड़ परिवार ने जमीन-आसमान एक कर रखा है। हालांकि, परिवार की छोटी बहू निमृत (कनिका माहेश्वरी) लगातार ऐसी योजनाएं बना रही है कि मनदीप और उसका परिवार घर छोड़ने को मजबूर हो जाए। इस अराजकता के बीच दिलप्रीत को पता चलता है कि वीर (पारस अरोड़ा) और अमृता (कावेरी प्रियम) को आपस में प्यार हो गया है।

वह होली पर शूट किया गया एक वीडियो देख लेता है, जिसमें वे एक-दूसरे के लिए अपना प्यार कबूल करते हैं। ऐसे में दिलप्रीत स्थितियों को अपने हाथों में लेने का फैसला करता है और वीर और अमृता को एक-दूसरे के करीब लाने में मदद करने की योजना बनाता है।

क्या प्लान कर रहा है दिलप्रीत? क्या वह इस योजना को अकेले अंजाम देंगे या वह संजोत की मदद लेगा? दिलप्रीत का किरदार निभा रहे पंकज बेरी ने बताया, ''बराड़ परिवार में लंबे समय से खुशियां नहीं आई हैं और अब वह इसका अनुभव करने वाला है, क्योंकि दिलप्रीत ने वीर और अमृता में एक-दूसरे के बीच प्यार को खोज लिया है। यह समय है कि मेरा किरदार दिलप्रीत स्थिति को अपने हाथों में लें और वीर व अमृता को करीब लाए और प्रशंसकों को आश्वस्त करें कि उनका लंबा इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा! " देखते रहिए दिल दियां गल्लां हर सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे सिर्फ सोनी सब पर ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »