केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा त्रिपुरा के जैविक अनानास की दिल्ली में लांचिंग

त्रिपुरा के प्रसिद्ध जैविक क्वीन अनानास (पाइनापल) को दिल्ली में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक समारोह में लांच किया इस मौके पर त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण, ऊर्जा व संसदीय कार्य मंत्री श्री रतनलाल नाथ भी मौजूद थे। कार्यक्रम में श्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की प्राथमिकता है, केंद्र सरकार वहां लगातार काम कर रही है और प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सतत् प्रोत्साहन के फलस्वरूप त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्य तेजी से प्रगति कर रहे हैं।

दिल्ली हाट, आईएनए में त्रिपुरा सरकार और स्टेट को-आपरेटिव सप्लाय एवं मार्केटिंग फेडरेशन (सिमफेड) द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र हम सबका मस्तक है, जिसकी पहले उपेक्षा हुई थी और वहां के लिए बजट आवंटन भी कम होता था, लेकिन श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से क्षेत्र पर पूरा ध्यान दिया गया है। स्वयं प्रधानमंत्री श्री मोदी 9 साल में 52 बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुके हैं, साथ ही उनके दिशा-निर्देश पर केंद्रीय मंत्री भी वहां नियमित प्रवास कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य यहीं है कि पूर्वोत्तर की जो कोई भी कठिनाई हो तो उसे हल कर वहां विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकें। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय भी सतत् सक्रिय है और क्षेत्र की प्रगति के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटा रहता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार पूरी तरह से इन राज्यों के साथ खड़ी है। आगे भी केंद्र सरकार, राज्यों के साथ कंधे से कंधा व कदम से कदम मिलाकर काम करती रहेगी। आयल पाम की खेती के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा मिशन चलाया जा रहा है, जिससे किसानों को लाभ होगा

श्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में जैविक खेती में काफी सफलता हासिल हुई है, सिक्किम जैविक राज्य घोषित किया जा चुका है, वहीं त्रिपुरा भी इस राह पर अग्रसर है, जो निश्चित ही सराहनीय है। श्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों में कृषि का काफी विकास हो रहा है। वैश्विक बाजार में इस क्षेत्र के उत्पादों की अपनी पहचान बनी है और निर्यात में वृद्धि हो रही है। अब भी कृषि एवं उद्यानिकी के विकास की काफी संभावनाएं पूर्वोत्तर क्षेत्र में है। जैविक खेती के माध्यम से पूर्वोत्तर में किसानों को फायदा हो रहा है।

इस मौके पर त्रिपुरा के जैविक क्वीन अनानास की विशिष्टता, गुणवत्ता व सेहत के लिए इसकी उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया एवं टेस्टिंग सेशन भी हुआ। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव श्री लोक रंजन, त्रिपुरा के कृषि सचिव श्री अपूर्बा राय, कृषि निदेशक श्री सररेंदु दास, बागवानी निदेशक डा. फणिभूषण जमातिया, नेरामैक एमडी श्री राजीव अशोक, सिमफेड एमडी श्री भास्कर बस्नेट, श्री मनोज कुमार सहित केंद्र व त्रिपुरा के अधिकारी, एफपीसी सदस्य व पूर्वोत्तर से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है! AVK News Services, एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको सरकार, समाज, स्वास्थ्य, तकनीक और जनहित से जुड़ी अहम खबरें सही समय पर, सटीक और भरोसेमंद रूप में पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है – जनता तक सच्ची जानकारी पहुँचाना, बिना किसी दबाव या प्रभाव के। लेकिन इस मिशन को जारी रखने के लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है। यदि आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली खबरें उपयोगी और जनहितकारी लगती हैं, तो कृपया हमें आर्थिक सहयोग देकर हमारे कार्य को मजबूती दें। आपका छोटा सा योगदान भी बड़ी बदलाव की नींव बन सकता है।
Book Showcase

Best Selling Books

The Psychology of Money

By Morgan Housel

₹262

Book 2 Cover

Operation SINDOOR: The Untold Story of India's Deep Strikes Inside Pakistan

By Lt Gen KJS 'Tiny' Dhillon

₹389

Atomic Habits: The life-changing million copy bestseller

By James Clear

₹497

Never Logged Out: How the Internet Created India’s Gen Z

By Ria Chopra

₹418

Translate »