NEW English Version

पेयजल आपूर्ति के लिए निरंतर प्रयासों को मिली सफलता

अलीगढ़ : बढ़ती गर्मी में पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए  प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी ने मंगलवार शाम जल निगम और जलकल विभाग के साथ पेयजल नलकूपों की प्रगति के संबंध में रिव्यू मीटिंग की महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि अमृत योजना 1.0 के अन्तर्गत भाग तीन के अन्तर्गत कार्यो की समीक्षा की गयी  बरोला जफराबाद में मदरसा व मरघट के निकट नलकूपों को सीधे जलापूर्ति पाइप लाइन में जोड़कर क्षेत्र की जनता को जलापूर्ति उपलब्ध करायी जा रही है जिससे लगभग 7000 लोगों को सुविधा हो रही है। नौरंगाबाद छावनी में 7 नलकूपों से ओवर हैड टैंक के माध्यम से जलापूर्ति प्रारम्भ की गयी है। जिससे लगभग क्षेत्र के 20000 आबादी को पेयजल मिल सकेगा। उक्त योजना की टेस्टिंग की जा रही है उन्होंने बताया कि तिकोना पार्क में स्थित एवं शिवाजीपुरम पार्क में स्थित 01 नलकूप को सीधे किशनपुर मरघट के निकट सीधे जलापूर्ति पाइप लाइन में जोड़कर जलापूर्ति दी जा रही है। सरस्वती बिहार योजना के अन्तर्गत ओवर हैड टैंक के माध्यम से पेयजलापूर्ति शुरू कर दी गयी है जिससे लगभग 13000 की आबादी को पेयजलापूर्ति मिलने की संभावना है। 

नगर आयुक्त ने कहा पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने और पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए अलीगढ़ नगर निगम  और जल निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है आगामी एक सप्ताह में जलापूर्ति योजना हमदर्दनगर ए, व बी बरोला बाईपास से भी जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी। बैठक में महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा अधिशासी अभियंता पंकज रंजन सहायक अभियंता सुरेश चंद लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »